केजरीवाल का ऐसा स्टेटस नहीं कि राहुल गांधी अपने मुंह से उनका जिक्र करें: दिल्ली कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता है और देश की सबसे पुरानी सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं. अरविंद केजरीवाल का कोई स्टेटस नहीं है कि राहुल गांधी अपने मुंह से उनके बारे में कोई चर्चा भी करें. हमारा सीधा सीधा मुकाबला उस विचारधारा के साथ है जो देश को सांप्रदायिकता में धकेल रही है.

Advertisement
राजेश लिलोठिया (फोटो ट्विटर) राजेश लिलोठिया (फोटो ट्विटर)

मणिदीप शर्मा

  • नईदिल्ली,
  • 12 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

दिल्ली में आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली में पूर्ण राज्य के मुद्दे पर  उनकी पार्टी के सातों उम्मीदवार लोकसभा अकेले अपने दम पर जीत दर्ज कर रहे हैं.  जिसके बाद दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तीखे प्रहार किए. दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि केजरीवाल के सर्वे पर उन्हें हंसी आती है, क्योंकि अगर ऐसा है तो केजरीवाल लगातार गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा क्यों रहे थे?

Advertisement

लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस को देश के साथ साथ दिल्ली से भी प्यार है इसलिए वह केजरीवाल के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी. बूथ सम्मेलन में राहुल गांधी द्वारा केजरीवाल का नाम न लिए जाने पर राजेश लिलोठिया ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता है और देश की सबसे पुरानी सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं, अरविंद केजरीवाल का कोई स्टेटस नहीं है कि राहुल गांधी अपने मुंह से उनके बारे में कोई चर्चा भी करें. हमारा सीधा-सीधा मुकाबला उस विचारधारा के साथ है जो देश को सांप्रदायिकता में धकेल रही है. हमारी लड़ाई उस विचारधारा के साथ है जिसने रोजगार नहीं दिया, हमारी लड़ाई उस विचारधारा के साथ है जिसने किसान का कर्जा माफ नहीं किया.

राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है मगर लगातार जिस तरह से आमने सामने दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ बयान देते हैं और फिर अगले ही दिन पर्दे के पीछे गठबंधन की बातचीत चलती है. उससे लगातार कयास लगते हैx कि राजनीति मे कुछ भी हो सकता है. राहुल गांधी का केजरीवाल पर हमला ना करना और केजरीवाल का राहुल गांधी के खिलाफ कुछ न बोलने के कई मायने निकलते हैं. माना जा रहा है कि इन दोनों पार्टियों में भीतर ही भीतर गठबंधन की बिसात बिछ सकती है.

Advertisement

दोनों ही पार्टियों में गठबंधन की बातचीत चलती है और फिर थम जाती है. दिलचस्प था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने बूथ सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल का जिक्र तक नहीं किया तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राहुल गांधी पर किसी तरह का निशाना नहीं साधा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »