हिमाचल प्रदेश में अब तक 50 हजार लीटर शराब जब्त, आयोग के पास 13 शिकायतें

चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान हुई नाकेबंदी में पुलिस, आबकारी विभाग तथा आयकर विभाग के दस्तों ने प्रदेश में 49,902.253 लीटर शराब, बीयर तथा लाहण के अतिरिक्त 415 किलोग्राम हेरोइन और 14477 किलोग्राम चरस जब्त की.

Advertisement
निर्वाचन आयोग निर्वाचन आयोग

aajtak.in

  • नईदिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

देश भर में लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है. हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अतिरिक्त निर्वाचन कार्यालय को आचार संहिता उल्लंघन की 13 शिकायतें मिलीं, जिनमें से एक राजनीतिक दल की और 12 आम जनता की ओर से आई. इन शिकायतों के अलावा 149 शिकायतों में से 85 का शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है.

Advertisement

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को शिमला में बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान हुई नाकेबंदी में पुलिस, आबकारी विभाग और आयकर विभाग के दस्तों ने प्रदेश में करीब 50 हजार लीटर शराब, बीयर व लाहण के अतिरिक्त 415 किलोग्राम हेरोइन और 14477 किलोग्राम चरस जब्त की. बताया जा रहा हैं कि ये सामग्री चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की जानी थी.

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के पास गुरुवार को 1965 लाइसेंसधारी हथियार जमा हुए हैं, वहीं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 11 लोगों की पहचान भी कर ली गई हैं. इसी प्रकार जिलों की कुल 82 शिकायतों में से 58 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है. वहीं बाकी बची हुई शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया हैं.

बता दें कि चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर अंतिम और 7वें चरण 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »