बाबा रामदेव बोले- हार के डर से वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ नहीं लड़ीं प्रियंका गांधी

बाबा रामदेव ने कहा कि गांधी परिवार को इस बात का डर था कि अगर प्रियंका गांधी अपने पहले ही चुनाव में हार जातीं तो भविष्य में उन्हें अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने में काफी मुश्किल होती. अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से उम्मीदवार बनतीं और उन्हें समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिल जाता तो एक दिलचस्प मुकाबला हो सकता था.

Advertisement
बाबा रामदेव (फोटो- PTI) बाबा रामदेव (फोटो- PTI)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में वाराणसी से उम्मीदवार नहीं बनाने के फैसले पर बाबा रामदेव ने कहा है कि गांधी परिवार को इस बात का डर था कि कहीं प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हार ना हो जाए और इसी वजह से उन्हें वाराणसी से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है.

बाबा रामदेव ने कहा कि गांधी परिवार को इस बात का डर था कि अगर प्रियंका गांधी अपने पहले ही चुनाव में हार जातीं तो भविष्य में उन्हें अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने में काफी मुश्किल होती. उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से उम्मीदवार बनतीं और उन्हें समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिल जाता तो एक दिलचस्प मुकाबला हो सकता था.

Advertisement

बाबा रामदेव का कहना है कि कांग्रेस को शायद यह लगा कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगी इसीलिए उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया.

एक झंडे की विचारधारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की वकालत का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि एक देश, एक कानून, एक संविधान, एक झंडा की विचारधारा जरूरी है. इसके अलावा अन्य कोई विचारधारा देश को बांटने वाली है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रियंका गांधी ने खुद इस बात के संकेत दिए थे कि वह वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और ऐसा करने में उन्हें खुशी होगी. हालांकि, प्रियंका ने यह भी कहा था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़े या ना लड़े इसका अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे.

Advertisement

दूसरी ओर, फायर ब्रांड बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के द्वारा मुसलमानों को वंदे मातरम बोलने की वकालत करने को लेकर भी बाबा रामदेव ने कहा कि वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय हिंद हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं. राष्ट्रीय स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिए सबको मिलकर एक नया नारा गढ़ लेना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से द्वारा नामांकन करने को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी वाराणसी से ऐतिहासिक मतों से विजयी होने वाले हैं और नया कीर्तिमान बनाने वाले हैं. प्रधानमंत्री चोर नहीं बल्कि प्योर है और उनका पीएम बनना स्योर है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »