'कांग्रेस को धमका रहे हैं PM मोदी', मनमोहन की राष्ट्रपति को शिकायती चिट्ठी

सोमवार को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति को लिखे इस खत में PM मोदी के हुबली में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई है. चिट्ठी में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री को किसी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस खत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य बड़े कांग्रेस नेताओं के दस्तखत हैं.

Advertisement
मोदी-मनमोहन, फाइल फोटो (Getty Images) मोदी-मनमोहन, फाइल फोटो (Getty Images)

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा पर आपत्ति जताई है. कर्नाटक चुनाव प्रचार में PM मोदी के द्वारा कांग्रेस को 'लेने के देने पड़ जाएंगे' वाले बयान पर कांग्रेस ने घोर आपत्ति जताई है. चिट्ठी में साफ लिखा है कि प्रधानमंत्री कांग्रेस को धमकाने का काम कर रहे हैं.

Advertisement

सोमवार को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति को लिखे इस खत में PM मोदी के हुबली में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई है. चिट्ठी में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री को किसी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस खत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य बड़े कांग्रेस नेताओं के दस्तखत हैं.

क्या कहा था PM मोदी ने?

दरअसल, कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते हुए 6 मई को हुबली में प्रधानमंत्री ने ये बयान दिया था. BJP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मोदी ने उसे नेशनल हेराल्ड मामले की याद दिलाई, जिसमें मां-बेटे (सोनिया गांधी और राहुल) घोटाला के आरोपों का सामना कर रहे हैं और जमानत पर हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा था, 'ऐसी पार्टी जिसके प्रमुख जमानत पर हैं, क्या वह हमसे सवाल पूछ रही है.' उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने अदालतों का सामना किया है. पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुन लीजिए, अगर सीमाओं को पार करोगे तो ये मोदी है लेने के देने पड़ जाएंगे.'

वीडियो में देखें PM मोदी का वो भाषण...

आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. मंगलवार को कर्नाटक की 222 सीटों के नतीजे सभी के सामने होंगे और ये तय हो जाएगा कि आखिर कर्नाटक में किसका राज होगा.

नतीजों से पहले आए कई चैनलों के एग्ज़िट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है. करीब 8 चैनलों में से 6 के एग्ज़िट पोल ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया है, जबकि दो ने कांग्रेस की बड़ी पार्टी के रूप में बताया है.

ये है इंडिया टुडे का सर्वे

'एक्सिस माय इंडिया' की ओर से इंडिया टुडे के लिए कराए गए एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को कर्नाटक में 106-118 सीट मिलने जा रही हैं. वहीं बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल रही हैं, जबकि जेडीएस को 22-30 सीट मिलने की संभावना है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »