बिहार: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, बेटे के लिए कर रहे थे चुनाव प्रचार

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जमुई के सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है.

Advertisement
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 22 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST
  • सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
  • जमुई में बेटे के लिए कर रहे थे चुनाव प्रचार
  • RLSP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अजय प्रताप

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की जमुई में चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है. नरेंद्र सिंह अपने पुत्र व पूर्व विधायक RLSP उम्मीदवार अजय प्रताप के लिए प्रचार कर रहे थे. 

पूर्व मंत्री के दो पुत्र जमुई और चकाई से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. अजय प्रताप जमुई विधानसभा से तो चकाई से सुमित कुमार सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे हैं.

Advertisement

नीतीश कुमार को बताया था धोखेबाज

पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने हाल ही में कहा था कि जुमई में खूंटा गाड़ कर चुनाव लडूंगा, दोनों बेटों की बेइज्जती का बदला लूंगा. उन्होंने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताया तो वहीं बीजेपी पर भी निशाना साधा था. बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं. गुस्सा इस बात को लेकर है कि जेडीयू ने उनके दोनों बेटे अजय प्रताप सिंह और सुमित कुमार को टिकट नहीं दिया.

देखें: आजतक LIVE TV 

उन्होंने कहा कि दोनों बेटों ने मां की तरह पार्टी की सेवा की है. बेटों की राजनीति में कभी हस्तक्षेप नहीं किया, लेकिन बिहार चुनाव 2020 में ​नीतीश कुमार उनके बेटों को इतनी बड़ी सजा देंगे, कभी सोचा नहीं था. पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार धोखेबाज हैं. जिन लोगों ने उन्हें स्थापित किया उनके साथ ही धोखेबाजी कर रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »