बंगाल चुनाव: पूर्वी मिदनापुर में गोलीबारी, दो सुरक्षाकर्मी घायल, BJP ने लगाया TMC पर आरोप

पूर्वी मिदनापुर के बीजेपी जिला अध्यक्ष अनूप चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि टीएमसी से जुड़े लोग अरगोला पंचायत क्षेत्र में लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
पूर्वी मिदनापुर में गोलीबारी की घटना (तस्वीर: ANI) पूर्वी मिदनापुर में गोलीबारी की घटना (तस्वीर: ANI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST
  • बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है
  • पूर्वी मिदनापुर में गोलीबारी की घटना

बंगाल में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस दौरान पूर्वी मिदनापुर में आज सुबह भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल में गोलीबारी की घटना हुई. जानकारी के मुताबिक इस घटना में 2 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. 

वहीं मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष अनूप चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि टीएमसी से जुड़े लोग अरगोला पंचायत क्षेत्र में लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं.  

Advertisement


TMC दफ्तर में बम धमाका

इससे पहले शुक्रवार को टीएमसी दफ्तर में बम धमाका हुआ. बांकुरा के जॉयपुर में टीएमसी दफ्तर के अंदर बम धमाका होने से सनसनी फैल गई. टीएमसी ने लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन पर आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी का कहना है कि टीएमसी दफ्तर के अंदर बम बनाते समय यह घटना हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें हुगली के आरामबाग अस्पताल ले जाया गया है. 

बम धमाके की घटना के बाद टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में चार आईएसएफ कार्यकर्ता भी घायल हो गए. चारों को बिशुनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. केंद्रीय बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, धमाका ज्यादा शक्तिशाली नहीं था. यह क्रूड बम का धमाका था. 

30 सीटों पर वोटिंग जारी

Advertisement

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम को थम गया है. बंगाल के पहले दौर की 30 सीटों पर शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं. बंगाल के पहले चरण में पांच जिलों बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 30 सीटों पर वोटिंग चल रही है. पहले चरण की जिन 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है, उनमें से दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था. कांग्रेस ने इस बार पहले चरण की छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं. बंगाल चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है. बीजेपी भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »