CM Yogi Vivekanand remark: पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में प्रचार का शोर है. दिग्गजों की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं. TMC सरकार बीजेपी के निशाने पर है. इस बीच बंगाल की एक चुनावी रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर राजनीति गरमा गई है. सीएम योगी ने अपने बयान में एक जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जगह विवेकानंद का जिक्र कर दिया, तो इस बहाने टीएमसी ने योगी पर हमला बोला दिया.