उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन तेज हो गया है. दिल्ली में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक में 125 से 140 सीटों का दावा पेश करने की रणनीति बनी है. दोनों पार्टियां गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं.