उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में सीट बंटवारे पर रार बढ़ती जा रही है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. हाल ही में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दोनों पार्टियों के बीच बराबर की हिस्सेदारी की मांग करते हुए डेढ़ सौ से दो सौ सीटों की दावेदारी ठोक दी है.