यूपी की चुनावी लड़ाई अब अयोध्या से मथुरा की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है. एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी के आरोपों को लेकर अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा सामने रखकर सियासी पलटवार तेज कर दिया है. सवाल है कि - क्या अयोध्या में दान चोरी के मुद्दे से घिर रही बीजेपी ने उसकी काट के तौर पर मथुरा को चुनावी एजेंडे में आगे कर दिया है?