तमिलनाडु-पुडुचेरी में जल्द बजेगा चुनावी बिगुल, होली के बाद हो सकता है तारीखों का ऐलान

निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पुदुचेरी के तीन दिवसीय दौरे के बाद मतदान की तारीखों के जल्द ऐलान के संकेत दिए हैं. आयोग फेक न्यूज और अफवाहों पर कड़ी नजर बनाए हुए है. साथ ही ये सुनिश्चित कर रही है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराए जा सके.

Advertisement
चुनाव आयोग ने एक चरण में मतदान कराने के संकेत दिए. (Photo: ITG) चुनाव आयोग ने एक चरण में मतदान कराने के संकेत दिए. (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • चेन्नई,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले चुनाव आयोग एक-एक करके चुनावी राज्यों का दौरा कर रहा है. आयोग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के तीन दिवसीय दौरे पर जल्द मतदान के तारीखों के ऐलान करने की घोषणा की.

निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के तीन दिवसीय दौरे के समापन पर चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आयोग में उच्च पदस्थ अधिकारियों ने जानकारी दी कि होली के बाद कभी भी चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है.

Advertisement

आयोग की मानें तो ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों ने एक चरण में ही मतदान कराने की सलाह दी है. बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों में से 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति की हैं. 

फेक न्यूज और अफवाहों पर आयोग की कड़ी नजर

निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया के दौरान फेक न्यूज और ऑनलाइन फैलाई जाने वाली अफवाहों की शीघ्र पड़ताल और उस पर रोक लगाने को लेकर गंभीर है. आयोग ने इस मामले को लेकर राज्य में कार्यरत पूरी चुनावी मशीनरी से विस्तृत चर्चा की. चुनाव की घोषणा के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां आकर जिम्मेदारी संभालेंगे. 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: एक चरण में मतदान पर विचार करेगा चुनाव आयोग, CEC ने की तैयारियों की समीक्षा

युवा वोटर्स पर खास फोकस

आयोग इस बात पर ध्यान दे रहा है कि युवा और नए वोटर उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लें. वो सुनिश्चित कर रहा है कि नए उनके लिए पोलिंग बूथ पर आना और सरकार चुनने के लिए वोट करना यादगार और सुखद अनुभव रहे. आयोग ने वोटरों की सुविधा, बूथ पर कतार प्रबंधन सहित स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर चर्चा कर ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement