कहीं 110 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट, कहीं रोबोट ने किया स्वागत... तमिलनाडु चुनाव में दिखे लोकतंत्र के कई रंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान सिर्फ राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उत्साह, भावनाओं और अनोखे पलों का संगम बन गया. ‘रोबो टीना’ ने मतदाताओं का स्वागत किया, 110 वर्षीय महिला ने वोट डाला और नवविवाहित जोड़े शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंचे.

Advertisement
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में मतदान हुआ (Photo- PTI) तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में मतदान हुआ (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान में लोकतंत्र का अनोखा रंग देखने को मिला. कहीं रोचक घटनाएं चर्चा में रहीं, कहीं भावनात्मक तस्वीरें सामने आईं, तो कहीं विरोध और तनाव के बीच वोटिंग हुई. 234 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में मतदान सिर्फ राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि भावनाओं, उत्साह और सामाजिक संदेशों का भी केंद्र बना रहा.

Advertisement

कोयंबटूर, वेल्लोर और धर्मपुरी जिलों में मतदान केंद्रों पर 'रोबो टीना' (एक छोटी बच्ची की तरह दिखने वाला रोबोट) आकर्षण का केंद्र रही. टीना ने मतदाताओं को फूल और चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया. वहीं, चेन्नई, कांचीपुरम और नमक्कल जैसे शहरों में कई नवविवाहित जोड़े सीधे अपनी शादी के मंडप से पारंपरिक परिधानों में वोट डालने पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना रहा.

AIADMK लीडर और पूर्व मंत्री डिंडीगुल सी श्रीनिवासन से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया भी चर्चा में रहा. उन्होंने कथित तौर पर वोट डालते समय ईवीएम पर बटन की जगह ‘रेड लाइट’ दबा दी. बाद में मतदान अधिकारी ने सही बटन दिखाया, जिसके 
बाद उन्होंने वोट डाला. इस घटना ने लोगों के बीच हल्की मुस्कान बिखेर दी.

नमक्कल जिले में 110 वर्षीय मारियायी ने वोट डालकर मिसाल पेश की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए गर्व से कहा कि उन्होंने सी.एन. अन्नादुराई और एम.जी. रामचंद्रन जैसे महान नेताओं का दौर देखा है. इसी जिले में एक 60 वर्षीय बीमार महिला को एम्बुलेंस के जरिए पोलिंग बूथ तक लाया गया. कई दिव्यांग और बुजुर्ग व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र तक वोट डालने पहुंचे.

Advertisement

कन्याकुमारी जिले में निर्वाचन आयोग ने बांध क्षेत्र के ग्रामीणों को वोटिंग सेंटर तक पहुंचाने के लिए तीन नावों की व्यवस्था की. वहीं, चेन्नई समेत कई शहरों में नवविवाहित जोड़े शादी के पारंपरिक परिधान में मतदान करने पहुंचे, जिसने मतदान को उत्सव जैसा रंग दिया.

बहिष्कार और न्याय की मांग

हालांकि कुछ जगहों पर विरोध भी देखने को मिला. पुडुकोट्टई के वेंगाइवायल गांव में पानी की टंकी में गंदगी मिलाने के पुराने मामले पर न्याय की मांग करते हुए लोगों ने मतदान बहिष्कार किया. थूथुकुडी जिले के एक पोलिंग स्टेशन पर 983 में सिर्फ 5 वोट पड़े, क्योंकि गांव वालों ने रास्ते के विवाद को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया.

मदुरै, तिरुवन्नामलाई और सलेम में बूथ एजेंटों के बीच झड़प और तनाव की घटनाएं भी सामने आईं. तिरुपत्तूर में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी के समर्थन में ईवीएम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement