तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों ने बताया कि वीरुधुनगर से सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर ने पार्टी की तमिलनाडु चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह राज्य में सीट बंटवारे फॉर्मूले से नाराज थे और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है.
दरअसल, कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ DMK के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. इस गठबंधन में कांग्रेस को सिर्फ 28 सीटें मिली हैं. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के 18 मौजूदा (सिटिंग) सीटों में से 2 सीटें DMK ने अपने पास रख ली हैं.
इसके अलावा कांग्रेस को 7 ऐसी सीटें दी गई हैं जो AIADMK के गढ़ (stronghold) मानी जाती है और इन्हें जीतना कांग्रेस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा.
सूत्रों का कहना है कि मणिक्कम लंबे वक्त से DMK गठबंधन में कांग्रेस को अधिक सीटें और सत्ता में हिस्सेदारी की मांग कर रहे थे. सीट बंटवारे के फॉर्मूले में कमजोर सीटें मिलने से वो नाराज थे. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा पत्र सौंपा है.
23 अप्रैल को होगी वोटिंग
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को होगा। पूरे राज्य में एक ही चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. 4 मई 2026 को मतगणना होगी.
aajtak.in