'देश में चल रहा दीयों का कंपटीशन, रुपये की हालत तो देखो!', अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में दीयों का कंपटीशन चल रहा है और महंगाई के दौर में रुपये की हालत खराब हो गई है. डूसू चुनाव का हवाला देकर उन्होंने यूपी में भी चुनाव की मांग की.

Advertisement
अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्वजातीय हैं तो सम्मान मिलेगा नहीं तो डराया-धमकाया जाएगा (Photo: PTI) अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्वजातीय हैं तो सम्मान मिलेगा नहीं तो डराया-धमकाया जाएगा (Photo: PTI)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दीयों की होड़, महंगाई और रुपये की हालत पर सवाल उठाए. डूसू चुनाव का जिक्र करते हुए यूपी में भी चुनाव कराने की मांग की. उन्होंने श्रावस्ती, बलरामपुर, रायबरेली और संतकबीर नगर की घटनाओं का उदाहरण देकर सरकार को घेरा. साथ ही कानपुर देहात के नेता जुनैद समेत कई लोगों के पार्टी में आने पर खुशी जताई.

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में इन दिनों दीयों का कंपटीशन चल रहा है. हर कोई यही देख रहा है कि कौन कितने ज्यादा दिए जलवाएगा. इसके साथ ही उन्होंने महंगाई का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना था कि यह महंगाई का दौर है. जो लोग पहले डॉलर और रुपये की तुलना करते थे, वे आज देखें कि रुपये की क्या हालत हो गई है.

डूसू चुनाव पर उन्होंने कहा कि यूपी में भी चुनाव होने चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि जब दिल्ली में चुनाव हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं हो सकता.

अखिलेश यादव ने कई जिलों की घटनाएं गिनाईं. उनके मुताबिक श्रावस्ती में पूर्व विधायक ने सिर्फ एक वीडियो शेयर किया तो उन पर एफआईआर दर्ज हो गई. उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में अगर बीजेपी की सरकार आई तो वीडियो देखने वालों पर भी एफआईआर हो सकती है. बलरामपुर में जगराम पासवान ने अजय सेठ वाला वीडियो शेयर कर दिया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया. रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम नहीं होने दिया गया. संतकबीर नगर में पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला किया गया.

Advertisement

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अगर आप स्वजातीय हैं तो आपको सम्मान मिलेगा. अगर नहीं हैं तो आपको डराया और धमकाया जाएगा. उन्होंने खर्च को लेकर भी सवाल उठाया. उनका कहना था कि 10 साल में हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. उन्होंने कहा कि नकारात्मक प्रचार के लिए इतना फंड किसी को नहीं दिया गया होगा, जितना भाजपा दे रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कानपुर देहात के मजबूत नेता जुनैद पार्टी में शामिल हुए हैं. इनके साथ मयंक द्विवेदी और विजय शंखवार भी आए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »