'चढ़ावा चोरी से आम लोगों में नाराजगी', आजतक की पंचायत में बोले माता प्रसाद पांडेय

पंचायत आजतक के मंच पर यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मीडिया को मुख्यमंत्री से भी सवाल पूछने चाहिए थे. साथ ही समाजवादी पार्टी की विचारधारा और उसके कामों का भी बचाव किया.

Advertisement
यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय. (Photo- ITG) यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

पंचायत आजतक के मंच पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश की राजनीति, आगामी विधानसभा चुनाव, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, समाजवादी पार्टी की विचारधारा, भाजपा पर लगाए गए आरोपों और 2027 के चुनावी समीकरणों समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई बयानों का भी जवाब दिया और सरकार पर निशाना साधा.

Advertisement

माता प्रसाद पांडेय ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में योगी सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए. इसके अलावा उन्होंने मीडिया की भूमिका, समाजवादी पार्टी के कामकाज, पीडीए राजनीति, ब्राह्मण वोट, भाजपा की चुनावी रणनीति, इंडिया गठबंधन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से अपनी राय रखी. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदल रही है और आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा.

पंचायत आजतक में क्या-क्या बोले मात प्रसाद पांडेय? पढ़ें पूरी बात

- सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने दावा किया कि "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ज्यादा लोकप्रिय हैं. एक मैदान में दोनों की सभा रखकर देख लीजिए, भीड़ कहां ज्यादा होती है." उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला लगातार मजबूत हो रहा है. उनके मुताबिक, "ब्राह्मण सबके लिए काम करता है. वह किसी एक वर्ग का नहीं होता. इसलिए ब्राह्मण और पीडीए में कोई विरोध नहीं है. ब्राह्मण भी पीडीए के साथ रहेगा."

Advertisement

- पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि उन्होंने वहां की स्थिति खुद नहीं देखी, लेकिन जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों और केंद्रीय बलों के जरिए दबाव बनाया गया. 

- विपक्षी दलों में टूट की चर्चाओं पर उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का संगठन पूरी तरह मजबूत है. उन्होंने कहा, "भाजपा दूसरे दलों को तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारा संगठन मजबूत है. भाजपा के लोग ही हमसे संपर्क कर रहे हैं." उन्होंने दावा किया कि "अगर आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो जाएं, तो भाजपा के आधे लोग समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि प्रदेश में उनका जनाधार कम हुआ है."

- असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए गठबंधन मजबूत है. उन्होंने कहा, "हमारे लिए पीडीए में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि हर पीड़ित वर्ग शामिल है. इसमें कोई टूट नहीं होने वाली." 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. उन्होंने दावा किया, "हमारा गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा और उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगा."

Advertisement

- भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सड़कें तो बनी हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है. उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि सड़क की क्वालिटी पर ध्यान नहीं दिया गया. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अपराध पहले की तुलना में कम नहीं हुए हैं और एनसीआरबी के आंकड़े भी इसका संकेत देते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माफिया पर कार्रवाई के दावों पर उन्होंने कहा कि सरकार को सभी अपराधियों पर समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने इस दौरान किसी का नाम लेने से इनकार किया, लेकिन दावा किया कि कई बड़े माफिया अब भी खुले घूम रहे हैं.

- माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जो आस्था को नकारते थे, वे अब आस्था की बात कैसे करेंगे." इस पर सपा नेता ने कहा, "हम लोग आस्था को नहीं नकारते थे. हम लोग आस्था वाले हैं. लेकिन जो लोग पहले सनातन धर्म को नहीं मानते थे, वही आज सनातन का झंडा लेकर घूम रहे हैं."

- राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री कहते हैं कि सारे माफिया मार गिराए, सारे चोर जेल भेज दिए. फिर अयोध्या में ये लोग कहां से पैदा हो गए? क्या इसे रोकना सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी? उनके पास खुफिया तंत्र और सारी जानकारी थी, फिर पहले से कार्रवाई क्यों नहीं की गई?"

Advertisement

- माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उठाए या नहीं, लेकिन आम लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने कहा, "साधारण जनता रोज पूछती है कि अयोध्या के राम मंदिर में चोरी कैसे हो गई? लोग समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार नहीं बताते, बल्कि सरकार को जिम्मेदार मानते हैं."

- सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, "भाजपा लगातार झूठ बोलकर माहौल बनाने की कोशिश कर रही है."
अयोध्या में संत और अंसारी से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए माता प्रसाद पांडेय ने कहा, "वह संत थे और अंसारी साहब के दोस्त थे. उन्होंने उन्हें अपने यहां बुलाया था. लेकिन भाजपा इसे भी अलग तरीके से पेश कर रही है."

- राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश के सभी माफिया और चोरों पर कार्रवाई हो चुकी है, तो फिर अयोध्या में ऐसी घटना कैसे हो गई. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री कहते हैं कि सारे माफिया मार गिराए, सारे चोर जेल भेज दिए. फिर अयोध्या में ये लोग कहां से पैदा हो गए? क्या इसे रोकना सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी? उनके पास खुफिया तंत्र और सारी जानकारी थी, फिर पहले से कार्रवाई क्यों नहीं की गई?"

Advertisement

- माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उठाए या नहीं, लेकिन आम लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने कहा, "सामान्य जनता रोज पूछती है कि अयोध्या के राम मंदिर में चोरी कैसे हो गई? जनता में इसको लेकर नाराजगी है. लोग हमको जिम्मेदार नहीं बताते, बल्कि सरकार को जिम्मेदार मानते हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर भी विपक्ष पर आरोप लगाने की कोशिश कर रही है.

- सपा नेता और यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मंच पर आएं तो उनसे भी सवाल किए जाने चाहिए. उनके मुताबिक, सवाल-जवाब से ही किसी भी मुद्दे की असली तस्वीर सामने आती है.

- मुख्यमंत्री के समाजवादी पार्टी पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि "यह उनका अधिकार है. वे चाहे जनता के बीच बोलें या विधानसभा में, समाजवादी पार्टी को अपराधियों और गुंडों की पार्टी बताते हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस प्रदेश में एक विजन के साथ काम किया, जहां तक ये लोग अभी नहीं पहुंच पाए हैं."

- माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मकसद गरीबों तक सरकारी मदद पहुंचाना था. इसी सोच के तहत 102 और 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल सके. इसके अलावा 100 नंबर सेवा भी इसलिए शुरू की गई थी, ताकि कोई भी व्यक्ति मुश्किल में होने पर तुरंत पुलिस की मदद ले सके.

Advertisement

- माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह की बातें पहले भी कई बार कह चुके हैं और वह इनका जवाब भी कई बार दे चुके हैं. उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी अच्छे, समझदार और विचारधारा वाले लोगों की पार्टी है. मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा में कितने लोग विचारधारा वाले हैं?"

- सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने आगे कहा कि "मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ विश्व हिंदू परिषद से जुड़े थे. भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ते थे और ये उनके लिए प्रचार करते थे. ये खुद भाजपा के नहीं, बल्कि विश्व हिंदू परिषद के व्यक्ति थे. इसलिए जो उनके मन में आता है, वह बोल देते हैं."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »