असम विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच देखा जा रहा है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है. असम में 126 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें बहुमत हासिल करने के लिए 64 सीटों की जरूरत है. सूबे में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर की निगाहें टिकी हैं.
चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, असम के मंत्री और NDA के सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा बोकाखात विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, असम की जोरहाट विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी आगे चल रहे हैं.
असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
यहां असम की सभी विधानसभा सीटों की जानकारी दी जा रही है. आप राज्य की जिस विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम देखना चाहते हैं, नीचे दिए गए बॉक्स में सर्च करके देख सकते हैं. आइए देखते हैं किस सीट से कौन सी पार्टी का उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है.
aajtak.in