'उमर अब्दुल्ला आप आतंकियों को बिरयानी खिलाते रहिए, टेररिज्म का जवाब...' अमित शाह J-K की रैली में बरसे

गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद, जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा चुनाव होने जा रहा है, जब यहां न धारा-370 है और न ही अलग झंडा है. मारे अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कहा था कि एक देश में 'दो विधान, दो निशान व दो प्रधान' नहीं चलेगा और इसके लिए उन्होंने अपनी जान दी.

Advertisement
जम्मू कश्मीर के चेनानी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह जम्मू कश्मीर के चेनानी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह

aajtak.in

  • जम्मू,
  • 26 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

अमित शाह ने कहा, 'यहां भाजपा की सरकार आने पर हम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सालाना किस्त 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करेंगे. जम्मू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा, जम्मू में मेट्रो आएगी. हम हर साल आतंकवादियों द्वारा नष्ट किए गए 100 मंदिरों का जीर्णोद्धार करेंगे. हम अग्निवीरों को शत-प्रतिशत नौकरी देने का काम करेंगे.'

नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा, 'हमारी देश की संसद पर जिस अफजल गुरु ने हमला करवाया उसकी फांसी की सजा का ये लोग विरोध कर रहे हैं. उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि अफजल गुरु को फांसी नहीं देनी चाहिए. उमर अब्दुल्ला साहब, आप आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते रहिए, लेकिन जो आतंक फैलाएंगा, उसका जवाब फांसी के तख्ते पर ही दिया जाएगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अमित शाह के बयान से ढाका को लगी मिर्ची, विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद, जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा चुनाव होने जा रहा है, जब यहां न धारा-370 है और न ही अलग झंडा है. मारे अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कहा था कि एक देश में 'दो विधान, दो निशान व दो प्रधान' नहीं चलेगा और इसके लिए उन्होंने अपनी जान दी.

धारा 370 का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, '5 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर दिया. जम्मू-कश्मीर 40 साल तक आतंकवाद की दहशत में रहा, 40,000 लोग मारे गए, 3,000 दिन कर्फ्यू रहा। हर दिन पाक प्रेरित आतंकवादी बम और गोलियां चलाते थे.मोदी जी की सरकार ने धारा-370 को समाप्त कर दिया अब न पत्थरबाजी होती है, न ही गोलियां चलती हैं.'

Advertisement

एनसी और कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा,  'कांग्रेस, NC जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकवाद लाना चाहते हैं. उमर अब्दुल्ला, आतंकवाद को हम पाताल तक दफन करके ही हम दम लेंगे. किसी की ताकत नहीं है, जो जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद लेकर आए. अब केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है. कल उमर अब्दुल्ला और राहुल बाबा कह रहे थे कि हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र लाएंगे. किस मुंह से कह रहे हैं आप? अब्दुल्ला परिवार, मुफ्ती परिवार व नेहरू-गांधी परिवार ने 70 वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को बांध कर रखा. अब यहां पंच, सरपंच भी हैं, ब्लॉक के चुनाव हुए, जिले के चुनाव हुए, जो पहले नहीं होते थे। मोदी जी ने 40,000 जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र का फायदा पहुंचाया है.'

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस दलितों का अपमान करती है...', हरियाणा की रैली में अमित शाह ने किया कुमारी सैलजा का जिक्र

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »