'पत्रकारों को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट', अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए जाएंगे, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Advertisement
पत्रकारों को मिलेगी बुलेप्रूफ जैकेट, अखिलेश का ऐलान. (photo: PTI) पत्रकारों को मिलेगी बुलेप्रूफ जैकेट, अखिलेश का ऐलान. (photo: PTI)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्राकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. सपा प्रमुख ने कहा है कि सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पत्रकारों के साथ भी अन्याय हो रहा है.

अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अपनी पार्टी की मंशा साफ करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने  कहा कि राज्य में सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट दिया जाएगा. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पत्रकारों के साथ भी अन्याय हो रहा है.

Advertisement

लोकतंत्र सेनानियों के लिए बड़ा ऐलान

पार्टी कार्यालय पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों से मिलने के बाद सपा प्रमुख ने कहा कि उनके सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा. उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों का पूरा सम्मान होगा और उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी. साथ ही सरकारी अस्पतालों में विशेष स्थान बनाकर उनका मुफ्त इलाज कराया जाएगा. रेन और बस किराए में छूट से जुड़े मुद्दों को सपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा.

डिप्टी सीएम पर कसा तंज

स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम को अब ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के अस्पतालों को ही पूरी तरह बीमार कर दिया है. शाहजहांपुर में साधुओं की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में सच्चे साधु बेहद अपमानित हुए हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 5 लाख रुपये का जुर्माना बचाने के लिए 10 लाख से ज्यादा के वकील खड़े किए जा रहे हैं और पुलिस बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है.

Advertisement

बारिश में डूबा लखनऊ

अखिलेश ने विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 7 हजार करोड़ रुपये में बना, लेकिन 45 किलोमीटर के दायरे में 74 गड्ढे हो चुके हैं. मुख्यमंत्री अपनी ही सड़क अच्छी नहीं बना पा रहे हैं. लखनऊ में बारिश के जलभराव पर उन्होंने कहा कि बजट तो आया लेकिन साफ हो गया, नदियां और नाले साफ नहीं हुए. उन्होंने दावा किया कि आने वाले वक्त में पीडीए (PDA) और जेन-जी (Gen Z) मिलकर बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »