दिल्‍ली सरकार की योजना, कॉलेज में बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

दिल्ली में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. दिल्ली सरकार ने कॉलेजों और टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूशंस में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का प्रपोजल तैयार किया है.

Advertisement
प्रतिकात्मक तस्वीर प्रतिकात्मक तस्वीर

दिल्ली में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है . दरअसल दिल्ली सरकार ने कॉलेजों और टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूशंस में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का प्रपोजल तैयार किया है.

जहां स्टूडेंट्स अपने कॉलेज में ही लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे, जिसके लिए उन्हें ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा कॉलेज इस प्रोजेक्ट में साथ आएं ताकि स्टूडेंट्स को कॉलेज में ही लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल सके. विभाग ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है.

Advertisement

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने प्रपोजल तैयार किया है कि कॉलेजों और Technical Training Institutions के डायरेक्‍टर्स और प्रिंसिपल्स लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित कर पाएं, इसके लिए उन्हें अधिकार दिए जाएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »