बंद हो रहा है Punjab Technical University का ये कॉलेज

IK Gujral Punjab Technical University (PTU) ने गुरदासपुर जिला स्थ‍ित दिनागर के डोडवान गांव में बने कॉलेज को अगले सेशन से बंद करने का फैसला कर लिया है.

Advertisement
फोटो - HT से फोटो - HT से

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

IK Gujral Punjab Technical University (PTU) ने गुरदासपुर जिला स्थ‍ित दिनागर के डोडवान गांव में बने कॉलेज को अगले सेशन से बंद करने का फैसला कर लिया है.

इस कॉलेज में BTech-CSE, BTech CSE (lateral entry) और BCA कोर्स की पढ़ाई होती थी.

HT में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार PTU के पीआरओ रजनीश कुमार इस बात की पुष्ट‍ि भी की है.

Advertisement

हालांकि उस क्षेत्र की 25 पंचायतों ने यूनिवर्सिटी से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया है और लड़कियों की शिक्षा का वास्ता देकर कॉलेज को जारी रखने का निवेदन किया है.

वहीं 100 छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को अपना लिखित अनुरोध पत्र दिया और कहा कि शिक्षा में बेहतरी के लिए इस कॉलेज बंद नहीं किया जाना चाहिए.

 

इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर सिंह छिन्ना ने मामले को यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और शिक्षा सचिव के सामने रखने का फैसला किया है.

दरअसल, कॉलेज को बंद करने के पीछे कॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर और फंड की कमी बताई जा रही है. पीटीयू के प्रवक्ता रजनीश कुमार का कहना है कि कॉलेज में सभी कोर्स के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, इसलिए इस कॉलेज को बंद किया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »