कूड़े में बेकार पड़ी चीजों का यूज कर इस महिला ने ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस महिला ने कूड़े में फेंक दी जाने वाली चीजों का सही इस्तेमाल कर बनाई 1,350 डॉल्स. बना वर्ल्ड रिकॉर्ड.

Advertisement
 Vijitha Retheesh Vijitha Retheesh

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

इंसान का देखने का नजरिया काफी महत्व रखता है. जिस इंसान को जो चीज बेकार लगती है वहीं चीज किसी दूसरे इंसान को काम की लगती है. आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कूड़े में फेंक दी जाने वाली चीजों से डॉल्स बनाती है.

जानें कौन हैं ये महिला

इस महिला का नाम विजिता रेथीष है. ये केरला के की रहने वाली है. डॉल्स बनाने की शुरुआत उन्होंने महज टाइम पास करने के लिए की थी लेकिन बाद में उन्हें इस काम में मजा आने लगा. उन्होंने बताया शुरुआत में मैंने एक से दो डॉल्स बनाना शुरू किया था. लेकिन बाद में डॉल्स बनाते- बनाते मुझे इसमें मजा आने लगा जिसके बाद डॉल्स की संख्या बढ़ाकर 10-15 कर दी.

Advertisement

बता दें, विजिता ने सिर्फ कूड़े में फेकें जाने वाली चीजों से महीने भर में 1350 डॉल्स बना ली है. जिसके बाद उन्होंने अपना नाम Guinness Book of World Records में भी दर्ज कराया.

पति ने दिया साथ

अपनी सफलता का श्रेय विजिता अपने पति को देती हैं. वह कहती हैं कि इस काम के लिए मेरे पति और मेरा परिवार मुझे लगातार प्रोत्साहित किया. जिसके साथ मुझे आगे लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिली.

बता दें, फिलहाल विजिता साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही है. पढ़ाई करने के साथ वह 'How To Use Recycled Material' पर एक किताब भी लिख रही हैं. इस किताब के जरिए वह लोगों को जागरूक करना चाहती है. वह कहती हैं कि बेकार सामान बेकार नहीं होता, बस उसे इस्तेमाल करने तरीका आना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement