बास्‍केटबॉल के असली खिलाड़ी हैं जेम्‍स नाइस्मिथ

अगर आपने कभी बास्‍केटबॉल खेली या देखी है, तो आप जेम्‍स को शुक्रिया अदा किए बिना नहीं रह पाएंगे. जानिए इनके बारे में कुछ और खास बातें...

Advertisement
जेम्‍स नाइस्मिथ जेम्‍स नाइस्मिथ

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

दुनिया को बास्‍केटबॉल देने वाले शख्‍स का नाम था जेम्‍स नाइस्मिथ. इनका जन्‍म 6 नवंबर को 1861 में हुआ था. आज हम आपको इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें बता रहे हैं.

  • 1891 में स्प्रिंगफील्‍ड YMCA में पढ़ाने के दौरान जेम्‍स नाइस्मिथ ने बास्‍केटबॉल के जरिए सर्दी के दिनों में शरारती छात्रों को इंडोर गेम्‍स खेलने के लिए प्रेरित किया था.
  • बास्‍केटबॉल के वास्‍तविक 13 नियमों को जेम्‍स ने ही लिखा था.
  • जेम्‍स ने मेडिसिन में पढ़ाई की थी और 1898 में MD की डिग्री हासिल की थी.


Advertisement
  • 1904 ओलंपिक में पहली बार बास्‍केटबॉल को खेल के तौर पर प्रदर्शित किया गया था.
  • 1936 बर्लिन ओलंपिक में आधिकारिक तौर पर इसे शामिल किया गया था.


  • 14 दिन के अंदर उन्‍होंने पूरे गेम की रूपरेखा तैयार की थी और गोल पोस्‍ट को खिलाडि़यों के सिर से ऊपर इसलिए रखा था ताकि मैच में हिंसक झड़प न हों.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement