उत्तरी कोरिया की 15 ऐसी बातें जो इसे मशहूर और कुख्यात बनाती हैं...

एशिया महाद्वीप के पूर्वी भूभाग पर बसा यह देश कितनी मजबूत पहचान रखता है, इसे समझने के लिए हम एक उदाहरण देते हैं - उत्तरी कोरिया ने अमेरिका को आंखें दिखाते हुए उनका जहाज अपने कब्जे में ले लिया. वैसे इस देश की कई और बातें आपको हैरान कर देंगी.

Advertisement

स्नेहा

  • ,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

एशियाई महाद्वीप के पूर्वी भूभाग के तौर पर पूरी दुनिया में मशहूर उत्तरी कोरिया अपनी शासन पद्धति की वजह से हमेशा ही विवादों में रहा है. कभी वहां के तानाशाही वाले लोकतंत्र को लेकर तो कभी विवादित सैटेलाइट परीक्षण को लेकर. एक विवाद से उठी आग ठंडी नहीं होती कि दूसरी सुलगने लगती है.

इन दिनों कोरिया फिर से सुर्खियों में है जब वहां के शासक ने फरमान जारी किया कि लोग उत्तरी कोरिया की भयावह सच्चाई को तस्वीरों के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा न करें. इसके साथ ही उसने हाइड्रोजन बम से मैनहट्टन को उड़ा देने की धमकी भी दी है.

वैसे इस देश की कई और बातें आपको हैरान कर देंगी. यहां जानें इससे जुड़े कुछ ऐसे ही अजब-गजब तथ्य-

Advertisement

1. उत्तरी कोरिया वामपंथी देश नहीं है:
इस बात को लेकर पूरी दुनिया भ्रमित रहती है कि यह एक वामपंथी देश है, लेकिन यदि टेक्निकली देखें तो 2009 से यह Juche विचारधारा का पोषण करने वाला देश बन गया है. हालांकि इस देश में पुराने वामपंथियों की बातों को काफी वरीयता दी जाती है.
2. उत्तरी कोरिया का प्योंगयांग सिर्फ समृद्ध लोगों के लिए है:
अब हम-आप तो इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते कि कोई हमें दिल्ली या मुंबई आने-जाने से रोक देगा, मगर ऐसा उत्तरी कोरिया में संभव है.
3. मानवीय मल को खाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं:
क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि मानवीय मल से तैयार होने वाले खाद को खाद्य पदार्थों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाए? अगर नहीं किया तो अब शुरू कर सकते हैं.
4. उत्तरी कोरिया में यह साल 105 है:
पूरी दुनिया में जहां यह 2016 है वहीं है. यहां साल किम इल सुंग (पूर्व शासक) के जन्मवर्ष से गिना जाता है.
5. यहां सिर्फ सरकारी नौकर और सेना ही गाड़ियों के मालिक हो सकते हैं:
जी हां, यह बात पूरी तरह सच है. यह उत्तरी कोरिया के भीतर का स्याह सच है. यहां कोई भी शख़्स निजी वाहन नहीं रख सकता. सारे लोग का इस्तेमाल करते हैं.
6. यहां की अधिकतर इमारतें बाहर से धूसर रंग से रंगी होती हैं:
धूसर रंग से रंगे होने के साथ-साथ इन सारी इमारतों में यहां महापुरुष के तौर पर मशहूर पूर्व शासकों की मूर्तियां लगानी पड़ती हैं.
7. आधी से अधिक की जनसंख्या घनघोर गरीबी में जीती है:
यह बात उन सभी लोगों के लिए है जो सारी समस्याओं का समाधान साम्यवाद में ढूंढते हैं, मगर यहां हकीकत तो बिल्कुल जुदा है.
8. लगभग 99 फीसदी लोग शिक्षित हैं:
इसे शायद पूरे उत्तरी कोरिया की सबसे अच्छी बात कह सकते हैं...
9. यहां सिर्फ तीन टीवी चैनल हैं:
अब हम तो रिमोट से चैनल बदलने के इतने आदी हो गए हैं कि इस खबर को सुनते ही थरथराहट होने लगी है.
10. यहां सजा के तौर पर तीन पीढ़ियों तक को दंडित किया जाता है:
ज्यादा हैरान होने की आवश्यकता नहीं है. यह इस तथाकथित रूप से प्रगतिशील देश का दूसरा रूप है. दादा की गलतियों की कीमत पोते तक को चुकानी पड़ती है.
11. यहां गांजा अवैध नहीं है:
यह बात शायद दूसरे देशों और गांजा चाहने वालों के लिए सबसे सुकून वाली बात होगी. आखिर बाबा जी की बूटी वाले देश का भक्तजनों के बीच ऐसे
ही क्रेज थोड़े न है...
12. यहां आप मनमाफिक हेयरस्टाइल नहीं रख सकते:
जी हां, यहां के शासक की तरह जो हमेशा एक ही हेयर स्टाइल रखता है. नागरिकों को भी ऐसे आदेश है कि वे तय 28 हेयरस्टाइलों में से ही किसी एक को चुन सकते हैं.
13. बाइबल रखने और पोर्न देखने पर हो सकती है मौत:
. उत्तरी कोरिया में यदि कोई दक्षिण कोरिया की फिल्म देखता पाया गया तो उसे मौत के घाट तक उतार दिया जाता है. इसके अलावा आप यहां जींस नहीं पहन सकते.
14. यहां चुनाव में आपके पास सिर्फ एक ही विकल्प होता है:
कहने को तो उत्तरी कोरिया में लोकतंत्र है, लेकिन चुनावी बैलेटों पर उम्मीदवार की संख्या सिर्फ एक होती है. यहां चुनाव हर 5 साल में होते हैं.
15. यहां का हर नागरिक संगीनों के साए में है:
चाहे जबरदस्ती के लेबर कैंप का मामला हो या फिर कैदखानों का. . यहां लोग न ही गरीबों की तस्वीरें खींच सकते हैं और न ही उन्हें कहीं साझा कर सकते हैं. यहां के प्रशासन व सरकार के अनुसार यह देश की अच्छी छवि नहीं पेश करता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »