IIM Calcutta: इस बार ऑनलाइन होगी MBA की पढ़ाई, इस तारीख से लगेंगी क्लासेज

IIM कलकत्ता 10 अगस्त से 2020-2022 के आने वाले बैच के लिए दो साल के MBA प्रोग्राम को डिजिटल क्लासेज के रूप में शुरू करने जा रहा है.

Advertisement
IIM कलकत्ता IIM कलकत्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIM), कलकत्ता 10 अगस्त से 2020-2022 के आने वाले बैच के लिए दो साल के MBA प्रोग्राम को डिजिटल क्लासेज के तौर पर शुरू करने जा रहा है. वर्चुअल क्लासेज में देशभर के करीब 480 छात्र शामिल होंगे. सेकंड ईयर के एमबीए छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं 3 अगस्त से शुरू होंगी.

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उम्मीदवारों, कर्मचारियों और फैकल्टी सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी प्रवेश इंटरव्यू ऑनलाइन आयोजित किए गए थे.

Advertisement

आईआईएम कलकत्ता की निदेशक प्रोफेसर अंजू सेठ ने कहा, 'ऑनलाइन माध्यम से फिर से कक्षाएं शुरू करने के साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपनी अकादमिक सख्ती बरकरार रखें और पढ़ाने के अपने अनूठे तरीके की रक्षा करें".

IIM के ऑपरेशन मैनेजमेंट ग्रुप के प्रोफेसर पीयूष मेहता ने कहा कि संस्थान ने एमबीए छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में क्लासेज आयोजित करने का फैसला किया है, ताकि कोरोना वायरस संकट के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. क्लास को छह वर्गों में बांटा जाएगा. कुल लाइव क्लासेज चार-पांच घंटे की होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement