दिल्ली विविद्यालय ने आज योग्यता आधारित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है. इसमें लेडी श्रीराम कॉलेज के बीए ऑनर्स मनोविग्यान पाठ्यक्रम के लिए सबसे ज्यादा 98.25 प्रतिशत कटऑफ गई है.
इसी कॉलेज के पत्रकारिता के स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दूसरा सर्वाधिक 97.75 प्रतिशत कटऑफ है.
गौरतलब है कि दिल्ली विविद्यालय ने गत 23 जून को पहली कटऑफ सूची जारी की थी. उस समय सबसे ज्यादा कटऑफ का प्रतिशत SGTB खालसा कॉलेज ने बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 99.66 मांगा था. इसके बाद तीन दिन तक एडमिशन प्रक्रिया चली थी.
बता दें कि फिलहाल डीयू में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं और इसीलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि सेकेंड कटऑफ में अंकों का प्रतिशत दो से तीन पर्सेंट तक नीचे जा सकता है.
BHASHA