CBSE 10th Result घोषित, पिछले साल के मुकाबले 5% कम छात्र हुए पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. पिछले साल की तुलना में इस साल ओवरऑल पास होने वाले बच्चों की संख्या में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
छात्र छात्र

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. ओवरऑल में 2017 में 90.95% बच्चे पास हुए हैं. जबकि पिछले साल 10वीं पास होने वाले बच्चों की संख्या 96.91 प्रतिशत थी. इसका सीधा अर्थ यह निकलता है कि पिछली बार के मुुकाबले परिणाम में 5 फीसदी की गिरावट है.

वहीं, दिल्ली में इस साल 88.37 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. साल 2016 में बोर्ड का एग्जाम देने वाले 91.76 प्रतिशत पास हुए थे. छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. अभी इलाहाबाद, चेन्नई, देहरादून, त्रिवेंद्रम और दिल्ली रिजन के रिजल्ट घोषित हुए हैं.  

Advertisement

गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थीं कि रिजल्‍ट 31 मई को जारी किया जा सकता है. पर सीबीएसई ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है कि क्लास 10वीं के रिजल्‍ट शनिवार, 3 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. हालांकि रिजल्‍ट सुबह 10 बजे जारी नहीं किए गए.


रिजल्‍ट का इंतजार छात्र और अभिभावक सुबह से ही कर रहे थे पर रिजल्‍ट दोपहर में जारी किए गए.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें, अपना डेट ऑफ बर्थ और स्कूल का नंबर एंटर करें.
- सब्मिट करें. आपके स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.

बता दें कि सीबीएसई ने क्लास 12th के नतीजे रविवार को जारी किया था, जिसमें 12वीं की परीक्षा देने वाले 82.02 फीसदी बच्चे पास हुए. साल 2016 में 12वीं में 83.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे.

Advertisement

इन वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्‍ट देख सकते हैं-
results.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in

स्‍टूडेंट्स NIC और MTNL के इन फोन नंबर्स के जरिए भी अपना रिजल्‍ट जान सकते हैं. IVRS के जरिए रिजल्‍ट देखा जा सकेगा. National Informatics Centre: 011 - 24300699 MTNL: 011 -28127030

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement