आइंस्टीन की 'थ्योरी ऑफ हैप्पीनेस' की 1.56 मिलियन डॉलर में नीलामी

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली उनकी एक तस्वीर के नीलाम होने के बाद अब उनकी खुशी की थ्योरी को एक नीलामी समारोह में बेच दिया गया. आइंस्टीन की थ्योरी को नीलामी में 1.56 मिलियन डॉलर मिले हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

मोहित पारीक

  • ,
  • 25 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली उनकी एक तस्वीर के नीलाम होने के बाद अब उनकी खुशी की थ्योरी को एक नीलामी समारोह में बेच दिया गया. आइंस्टीन की थ्योरी को नीलामी में 1.56 मिलियन डॉलर मिले हैं. दरअसल जेरूसलम में आयोजित इस नीलामी समारोह में आइंस्टीन का लिखा हुआ एक पेपर नीलाम हुआ है, जिसमें खुशी की थ्योरी के बारे में लिखा हुआ है.

Advertisement

हालांकि आइंस्टीन ने अपने नोट में सुझाव दिया था कि सपना पूरा होना खुशी की गारंटी नहीं दे सकता है. इस नीलामी की शुरुआत 2000 डॉलर से हुई थी और यह आगे बढ़ गई. आइंस्टीन ने फिजिक्स में रिलेटिविटी की थ्योरी के लिए नोबेल जीता था और उनका 1955 में देहांत हो गया था.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आइंस्टीन ने यह लेटर 1922 में टोक्यो में कोरियर किया था. नीलामी हाउस ने कहा कि 1922 में जर्मन में यह पत्र लिखा था, क्योंकि उस वक्त उनके पास बैलबॉय को देने को पैसे नहीं थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »