पीरियोडिक टेबल में जुड़ गए ये चार तत्व

केमिस्ट्री की रिसर्च में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले पीरियोडिक टेबल में चार नए तत्व जुड़ गए हैं. इसके साथ ही इस सारणी की सातवीं पंक्ति पूरी हो गई है.

Advertisement

स्नेहा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

साइंस के स्टूडेंट्स केमिस्ट्री में पीरियोडिक टेबल के महत्व से अवश्य परिचित होंगे और यह भी जानते होंगे कि इसकी सातवीं पंक्ति पूरी नहीं थी. हाल ही में चार नए तत्वों की खोज के साथ ही अब पीरि‍योडिक टेबल पूरा हो गया है.

पीरियोडिक टेबल जिसका हिन्दी नाम आवर्त सारणी है, की सातवीं पंक्त‍ि अधूरी थी. केमिस्ट्री से जुड़े शोध का काम देखने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने चार तत्वों को टेबल में जगह देने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद से ये रिक्त स्थान भर गए हैं. नए जुड़ने वाले तत्व संख्या 113, 115, 117 और 118 हैं.

Advertisement

इन तत्वों को अमेरिका, रूस और जापान के वैज्ञानिकों ने खोजा है. इससे पहले 2011 में 114 और 116 नंबर के दो तत्वों को टेबल में स्थान दिया गया था. इसके साथ ही सारणी की सातवीं पंक्ति पूरी हो गई है.

इन चारों को यूएस बेस्ड इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री ने सत्यापित कर लिया है. यह संस्था केमिकल नॉमेनक्लेचर, टर्मिनोलॉजी और मेजरमेंट का काम देखती है. इन चारों तत्वों का नाम माइथोलॉजि‍कल कॉन्सेप्ट/ खनिज/ वैज्ञानिक/ देश के नाम पर रखा जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी और अमेरिकी शोधकर्ताओं की टीम को तत्व 115, 117 और 118 की खोज का श्रेय दिया गया है. वहीं, तत्व 113 की खोज का श्रेय जापानी टीम को मिला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement