KVS Balvatika Result 2026: आपके बच्चे का नाम आया या नहीं? पहली लिस्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका प्रवेश की पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी कर दी है. असम, केरल और पुडुचेरी के पेरेंट्स को चुनाव के कारण 10 अप्रैल तक इंतजार करना होगा. कक्षा 1 की पहली लिस्ट 9 अप्रैल को जारी होगी, जबकि दूसरी और तीसरी लिस्ट 16 और 21 अप्रैल को आएंगी.

Advertisement
KVS Balvatika Result 2026: बालवाट‍िका का रिजल्ट जारी KVS Balvatika Result 2026: बालवाट‍िका का रिजल्ट जारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

Kicker: KVS Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका प्रवेश की पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि, चुनाव के चलते असम, केरल और पुडुचेरी के पेरेंट्स को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.

देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों के दाखिले का इंतजार कर रहे हजारों पेरेंट्स के लिए बड़ी खबर है. केवीएस ने आज (8 अप्रैल) बालवाटिका (Balvatika 1, 2 & 3) के लिए लॉटरी के नतीजे घोषित कर दिए हैं. वहीं, कक्षा 1 (Class 1) के लिए पहली चयन सूची कल, यानी 9 अप्रैल को जारी की जाएगी.

Advertisement

असम और केरल के लिए अलग है नियम
आम चुनाव के चलते केवीएस ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है. इन राज्यों में बालवाटिका और कक्षा 1 दोनों के नतीजे 10 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.

KVS एडमिशन शेड्यूल: डायरी में नोट कर लें ये तारीखें

बालवाटिका पहली लिस्ट- 8 अप्रैल 2026
कक्षा 1 पहली लिस्ट- 9 अप्रैल 2026 (असम/केरल के लिए 10 अप्रैल)
दूसरी लिस्ट (यदि सीटें खाली रहीं)- 16 अप्रैल 2026
तीसरी लिस्ट (यदि सीटें खाली रहीं)- 21 अप्रैल 2026
कक्षा 2 और ऊपर के लिए एडमिशन- 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026

रिजल्ट कैसे चेक करें? 
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Check Application Status' के लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन कोड, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें. आपके बच्चे का चयन हुआ है या वह वेटिंग लिस्ट में है, यह स्क्रीन पर दिख जाएगा.

Advertisement

नाम आने के बाद क्या करें?
अगर आपके बच्चे का नाम लिस्ट में आ गया है, तो आपको संबंधित स्कूल जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS) और सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी साथ रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement