हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में अनमोल ने किया टॉप, 700 में से पाए 699 नंबर 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस साल 83.87 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. कांगड़ा की छात्रा अनमोल स्टेट टॉपर बनी हैं.

Advertisement
Himachal Pradesh 10th Board Result Topper Himachal Pradesh 10th Board Result Topper

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस साल बोर्ड परीक्षा में 83.87 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. रिजल्ट जारी होते ही प्रदेश में टॉपर्स को लेकर चर्चा भी तेज हो गई. खास बात यह है कि इस साल टॉप -3 में कुछ 6 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है. अच्छे नंबर लाकर न केवल परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि अपने जिले की नाक को भी ऊंचा कर दिया है.

Advertisement

ऐसे में चलिए जानते हैं कि टॉप-3 में किसने बनाई है अपनी पकड़. 

रैंक-1 अनमोल 

कांगड़ा जिले की रहने वाली अनमोल ने इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने 700 में से 699 नंबर हासिल किए हैं. उनका पासिंग प्रतिशत 99.86 रहा. बता दें कि अनमोल ए वी एम एसआर सेकेंडरी स्कूल, पहरा की छात्रा हैं. 

रैंक-2-अभिन्नव मेहता 

दूसरे नंबर पर अभिन्नव मेहता ने अपनी जगह बनाई है. उन्होंने 700 में से 698 अंक लाकर इतिहास रच दिया है. उनका पासिंग प्रतिशत 99.71 रहा. उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. 

रैंक-2- पूर्णिमा शर्मा

अभिन्नव के अलावा बिलासपुर जिले की छात्रा ने भी 700 में से 698 नंबर हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने ने भी 99.71 प्रतिशत हासिल किए हैं. 

Advertisement

रैंक-2: रोहानी धीमान 

इस लिस्ट में ऊना जिले की रोहानी धीमान का नाम भी शामिल है. उनके पासिंग प्रतिशत की बात करें तो, उन्होंने ने भी 99.71 फीसदी नंबर हासिल किए हैं. 

रैंक-3 अश्विका शर्मा 

हमीरपुर जिले की छात्रा अश्विका शर्मा ने बोर्ड परीक्षा में 700 में से 697 नंबर लेकर आई हैं. उन्होंने तीसरे स्थान अपने नाम किया है. उनका पासिंग प्रतिशत 99.57 रहा है. 

रैंक-3 आयुषा ठाकुर 

तीसरे नंबर पर आयुषा ठाकुर ने भी अपनी जगह बनाई है. 700 में उन्होंने 697 नंबर हासिल किया है. उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिला में खुशी की लहर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement