GSEB 10वीं का रिजल्ट आउट, 83.86 प्रतिशत छात्र पास, 1993 के बाद सबसे अच्छा परिणाम

गुजरात बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. इस साल 10वीं कक्षा में 83.86% छात्र सफल हुए हैं. साल 1993 के बाद इस साल का रिजल्ट सबसे अच्छा रिजल्ट कहा जा रहा है. साथ ही अंग्रेजी मीडियम का रिजल्ट अन्य माध्यमों के मुकाबले अच्छा रहा है. 

Advertisement
Gujarat SSC Result 2026 Out Gujarat SSC Result 2026 Out

ब्रिजेश दोशी

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

आज गुजरात बोर्ड ने कक्षा 10वीं की एसएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल परिणाम 83.86% घोषित किया गया है, जो अब तक का सबसे अच्छा रिजल्ट बताया जा रहा है. इसमें छात्राओं का परिणाम 88.28% रहा, जो छात्रों से अधिक है. इसके साथ ही इस साल गुजरात बोर्ड के 10वीं कक्षा में अंग्रेजी मीडियम के छात्रों ने हिंदी, मराठी और ओड़िया माध्यम के छात्रों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है.  

Advertisement

जिला परिणाम में नर्मदा जिला 90.85% के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि पंचमहाल जिले का परिणाम 76.42% के साथ सबसे कम रहा. केंद्र परिणाम में गांधीनगर जिले का अजोल केंद्र 100% परिणाम प्राप्त करके शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि दाहोद जिले का मुनखोसला केंद्र 33.74% के साथ सबसे नीचे रहा.

इस परीक्षा में कुल 7,56,392 नियमित छात्र शामिल हुए जिनमें से 6,34,327 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. राज्य के 1,697 स्कूलों का परिणाम 100% रहा, जबकि 39 स्कूलों का परिणाम शून्य रहा. माध्यम के अनुसार अंग्रेजी माध्यम का परिणाम 92.50% और गुजराती माध्यम का परिणाम 82.67% है. 

'बेस्ट ऑफ टू' परीक्षा का आयोजन  

जो छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं उनके लिए जून 2026 में बेस्ट ऑफ टू पद्धति से पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी. कक्षा 10वीं की एसएससी परीक्षा के घोषित परिणामों में कुल 1,83,674 छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 1,22,065 नियमित छात्र, 44,806 पुनरीक्षण करने वाले छात्र और 16,763 जीएसओएस (निजी) छात्र शामिल हैं.

Advertisement

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

अपने सीट नंबर का चुनाव करें. 

कैप्चा कोड भरकर गो ऑप्शन पर क्लिक करें. 

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement