कौन हैं IIT बाबा की वाइफ प्रीतिका? ड‍िग्री में पति से पीछे नहीं, अब दोनों एक ही रास्ते पर

महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से चर्चा में आने वाले अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. लेकिन वजह है शादी. उन्होंने शादी कर ली है. अब लोग जानना चाहते हैं कि उनकी वाइफ प्रतिभा कौन हैं और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है. तो चलिए जानते हैं. 

Advertisement
IIT बाबा की पत्नी भी हैं इतनी पढ़ी-लिखी. (Photo : ITG) IIT बाबा की पत्नी भी हैं इतनी पढ़ी-लिखी. (Photo : ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

IIT बाबा अभय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह है उनकी शादी. अब वे अकेले नहीं हैं बल्कि अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ दिख रहे हैं. हालांकि, दोनों ने महाशिवरात्रि के मौके पर हिमाचल प्रदेश में शादी के बंधन में बंध गए थे लेकिन दोनों सुर्खियों तब आए जब वे शादी के बाद हरियाणा के इज्जर स्थित अभय के पैतृक गांव पहुंचे. ऐसे में अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन हैं उनकी पत्नी और दोनों के पास कितनी डिग्रियां हैं?

Advertisement

कौन हैं अभय सिंह?

IIT बाबा यानी अभय सिंह का जन्म 3 मार्च, 1990 को हरियाणा के इज्जर जिले के सासरोली गांव में हुआ. उनके पिता का नाम कर्ण सिंह और मां का नाम शीला देवी है. अभय ने अपनी पढ़ाई IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक की है. इतना ही नहीं ऐसा दावा भी किया जाता है कि वह विदेश में काम करने गए थे. 2021 में भारत लौटने के बाद उन्होंने फोटोग्राफी शुरू की.इसके बाद से 2024 में वे परिवार से दूर हो गए. 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में वे बाबा के वेश में दिखे और ‘IIT बाबा’ के नाम से मशहूर हो गए.
    
कौन हैं उनकी पत्नी प्रीतिका?

बता दें कि प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं. अभय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रीतिका बेहद सिंपल और ईमानदार इंसान है. बता दें कि प्रीतिका भी पेशे से इंजीनियर हैं, लेकिन अब उनका झुकाव आधात्यमिक जीवन की ओर है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

एक ही मिशन के लिए कर रहे हैं काम 

आईआईटी बाबा अभय ने बताया कि वह और उनकी पत्नी श्री यूनिवर्सिटी नाम का विश्वविद्यालय खोलने के लिए काम कर रहे हैं. इस विश्वविद्यालय में शिक्षण के साथ-साथ साधना का ज्ञान भी दिया जाएगा. अभय ने आगे बताया कि उनके जीवन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की साधनाओं को सीखना और सिखाना है. 

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

अभय सिंह और उनकी प्रीतिका की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. अभय ने बताया कि हम दोनों की पहली मुलाकात कोयंबटूर के सत्गुरु आश्रम में हुई थी. मैं महाशिवरात्रि पर वहां गए था. वह भी वहां पर आई थीं. बस यहीं से बात शुरू हुई और मुलाकात कभी खत्म नहीं हुई. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात महाकुंभ में भी हुई. 

यह भी पढ़ें:

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »