तमिलनाडु में हिताची की एंट्री से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, 1,000 करोड़ रुपये निवेश से मिलेंगी 1,000 नौकरियां

निवेश के साथ छात्रों को रोजगार के नए मौके देने की दिशा में तमिलनाडु ने एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने जापान की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Hitachi के साथ 1,000 करोड़ रुपये का MoU साइन किया है. इसके तहत राज्य में करीब 1,000 हाई-वैल्यू टेक्निकल नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. सरकार ने इसे सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं और तकनीकी इकोसिस्टम में बढ़ते भरोसे के तौर पर बताया है. 

Advertisement
तमिलनाडु ने हिताची के साथ ₹1000 करोड़ का MoU साइन किया. तमिलनाडु ने हिताची के साथ ₹1000 करोड़ का MoU साइन किया.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

तमिलनाडु सरकार ने जापान की वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी Hitachi के साथ 1,000 करोड़ रुपये के MoU साइन किया है. चेन्नई में हुए इस समझौते के तहत कंपनी राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करेगी और करीब 1,000 हाई-वैल्यू टेक्निकल नौकरियां पैदा करेगी. इससे न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि अच्छी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी भी मिलेगी. 

टेक्निकल क्षेत्र में बढ़ेगी नौकरी 

Advertisement

राज्य सरकार के अनुसार, यह निवेश केवल औद्योगिक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि तमिलनाडु के युवाओं, कुशल कार्यबल और औद्योगिक इकोसिस्टम पर कंपनी के भरोसे को भी दर्शाता है. सरकार का कहना है कि इस निवेश से राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और तकनीकी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी. 

पोस्ट में इन बातों का जिक्र 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमिलनाडु के मंत्री कीर्तना ने लिखा कि 1,000 हाई-वैल्यू नौकरियां पैदा करने के लिए Hitachi के साथ ₹1,000 करोड़ का MoU साइन किया. हम इसे सिर्फ एक निवेश के तौर पर नहीं, बल्कि अपने लोगों, अपने वर्करों और अपने इकोसिस्टम में भरोसे के तौर पर देखते हैं. हम इसके लिए आभारी हैं और हम आगे भी ऐसा ही भरोसा बनाए रखने की कोशिश करेंगे. हमारे माननीय मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय अवर्गाल के मार्गदर्शन में, तमिलनाडु हर दिन तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह वाकई एक शानदार शुरुआत है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »