'यूक्रेन में रह रहे 20 हजार भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता', UNSC बैठक में भारत ने रखा पक्ष

Indians in Ukraine: UNSC मीट में संयुक्‍त राष्‍ट्र के भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहा तनाव चिंता का विषय है. बढ़ते गतिरोध के चलते शांति भंग होने की आशंका है, जिससे नागर‍िकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.

Advertisement
T S Tirumurti: T S Tirumurti:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • भारत ने की शांति बनाने की अपील
  • नागरिकों की सुरक्षा को बताया जरूरी

Indians in Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच भारत ने अपनी नागरिकों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है. जारी UNSC की बैठक में संयुक्‍त राष्‍ट्र के भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहा तनाव चिंता का विषय है. बढ़ रहे गतिरोध के चलते शांति भंग होने की आशंका है जिससे नागर‍िकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.

Advertisement

उन्‍होंने कहा, "हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं. हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल डिप्‍लोमैटिक बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है. हमें दोनो पक्षों द्वारा हाल ही में की गई उन पहलों को जगह देने की जरूरत है जो तनाव को दूर करना चाहते हैं. हम सभी पक्षों द्वारा अधिक से अधिक संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए राजनयिक प्रयासों को तेज करने पर जोर देते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक पारस्परिक रूप से सौहार्दपूर्ण समाधान जल्द से जल्द हो."

Advertisement

उन्‍होंने आगे कहा, "नागरिकों की सुरक्षा और बचाव आवश्यक है. 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रहते और पढ़ते हैं. इसके सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं. वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए प्राथमिकता है." बता दें कि जारी तनाव को देखते हुए भारत ने अपने देशवासियों से गैर जरूरी यूक्रेन यात्रा करने से बचने का निर्देश दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »