कहीं तो सरकारी नौकरी लगे! LLB-B.Ed वाले कर रहे चपरासी भर्ती का इंतजार, सालों से रिजल्ट-न‍ियुक्त‍ि का इंतजार

राजस्थान में एक लाख से अधिक बेरोजगारों को रिजल्ट और ज्वाइनिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. एलएलबी, बीएससी जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार भी चपरासी जैसी निचली पदों के लिए दो साल से भटक रहे हैं. 53 हजार से अधिक फोर्थ ग्रेड पदों की भर्ती के बावजूद रिजल्ट और ज्वाइनिंग प्रक्रिया में देरी जारी है.

Advertisement
परीक्षा तो दे दी, पर एक लाख से ज्यादा को रिजल्ट-ज्वाइनिंग का लंबा इंतजार, कब मिलेगी नौकरी? परीक्षा तो दे दी, पर एक लाख से ज्यादा को रिजल्ट-ज्वाइनिंग का लंबा इंतजार, कब मिलेगी नौकरी?

शरत कुमार

  • जयपुर ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

राजस्थान में नौकरियों की तो बहुत घोषणा हो रही है लेकिन बेरोजगारों का दर्द कम होने के बजाए बढ़ता हीं जा रहा है. परीक्षाएं देकर भी कहीं रिज़ल्ट के लिए भटक रहे हैं तो कहीं ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे हैं. राज्य में एक लाख से ज्यादा छात्रों के रिज़ल्ट फंसे हुए हैं तो दूसरी तरफ़ जिन परीक्षाओं की घोषणा हुई है वो भी नहीं हो पा रही हैं.

Advertisement

एलएलबी और बीएससी करके दो साल से 'चपरासी' की नौकरी का इंतजार!
जयपुर में विधायकों से अपनी पीड़ा बताने आए ये वो बेरोजगार हैं जो एलएलबी, बीएससी मैथेमेटिक्स और बीएड करने के बाद दो साल से चपरासी की नौकरी के लिए भटक रहे हैं.

राजस्थान की सबसे बड़ी फोर्थ ग्रेड यानी चपरासी भर्ती के 53 हजार 754 पदों की भर्ती की घोषणा जून 2024 में हुई थी परीक्षा सितंबर 2025 में हुई.

प्रोविजनल रिज़ल्ट निकालकर फ़ाइनल रिज़ल्ट के लिए आजतक डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन ही चल रहा है. और अब हाईकोर्ट के विशेष कैटेगरी में ज़ीरो नंबर पर छात्रों के सलेक्शन पर रोक लगाने पर सरकार फ़ैसले खिलाफ अपील करने जा रही है तो पता नहीं कब तक मामला सुलझेगा.

मुरारीलाल योगी गणित में बीएससी करने के बाद 12 परीक्षाओं में मामूली से चूक गए तो किए हैं अंकित राजस्थान यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर ब्लिंकिंट में काम कर रहे हैं. ये सारे दो साल से चपरासी नौकरी के इंतजार में है.

Advertisement

धूप में चक्कर काटते 'चयनित' युवा और आश्वासनों की पोटली
धूप में स्वास्थ्य भवन का चक्कर लगा रहे ये चयनित ग्राम विकास अधिकारी हैं जिनकी परीक्षा जून 2025 में हुई थी. पंचायतराज के सचिव स्वास्थ्य विभाग में जिम्मा सँभाल रहे हैं इसलिए दो दो जगह घूमना पड़ता है. पद भी 850 है इसलिए यह भी नहीं कह सकते कि बड़ी भर्ती है. मगर ये बच्चे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर मंत्री मदन दिलावर तक से मिल आए लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर मीम्स और आयोगों की लाचारी
बेरोजगार बच्चे राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग और आरपीएससी के अध्यक्ष का मीम बनाकर सोशल मीडिया पर गुहार लगाते रहते हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि हम कब तक रिज़ल्ट दे पाएंगे ये नहीं बता सकते. अलग अलग विभाग वेरिफ़िकेशन में लगे हैं और हम रिज़ल्ट एक साथ निकालना चाहते हैं इसलिए देरी हो रही है.

डेटा से समझें भर्ती का पूरा 'गणित'
राजस्थान में इस सरकार में ढाई साल में 1 लाख 66 हजार 457 पदों पर भर्ती जारी है जिसमें से अबतक 53 हजार 639 पदों पर हीं नौकरी मिल पाई है. बड़ी नौकरियों मे शिक्षा विभाग की 15 हजार 201 और स्वास्थ्य विभाग की 16 हजार 428 नौकरियां मे बेरोजगार रिज़ल्ट और ज्वाईनिंग का इंतज़ार कर रहे है.

Advertisement

विभिन्न विभागों में अटके पदों का पूरा ब्योरा इस प्रकार है:

वाहन चालक: 2756 पद
उर्जा विभाग: 2163 पद
राजस्व विभाग: 3705 पद
ग्रामीण विकास: 2600 पद

बता दें कि राजस्थान सरकार ने भर्ती कलेंडर जारी कर वाहवाही लूटी थी लेकिन एक साथ इतनी नौकरियों की वैकैंसी भी नहीं निकल रही है. मई 2026 तक करीब 51 हज़ार नौकरियों का कलेंडर पीछे चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »