3 मई को एग्जाम, 12 मई को रद्द… NEET 2026 लीक में 10 दिनों में क्या-क्या हुआ

NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया है. जांच में पाया गया कि परीक्षा से पहले एक संदिग्ध 'सैंपल पेपर' में 135 सवाल असली परीक्षा के सवालों से मेल खाते थे. अब NTA नई तारीखों के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी.

Advertisement
अब NEET की परीक्षा दोबारा होगी. (Photo: PTI) अब NEET की परीक्षा दोबारा होगी. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को रद्द कर दिया गया है. पिछले कुछ दिनों से पेपर लीक और एक संदिग्ध 'सैंपल पेपर' को लेकर बवाल मचा था. ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया.  

इस फैसले से 22 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य अब फिर से अनिश्चितता के घेरे में है. NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को देश भर में आयोजित की गई थी. उस समय NTA ने दावा किया था कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ हुई है.

Advertisement

इसमें GPS ट्रैकिंग, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और AI कैमरों का इस्तेमाल किया गया था. शुरुआत में लगा कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन 6 मई के छात्रों ने दावा किया कि परीक्षा से पहले जो 'गेस पेपर' सर्कुलेट हुआ था, उसके सवाल असली पेपर से काफी मिलते-जुलते हैं.

राजस्थान पुलिस को मिली शिकायत

7 मई को पहली बार NTA को राजस्थान और उत्तराखंड से धांधली की आधिकारिक शिकायतें मिलीं. 8 मई को NTA ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया. जब 10 मई को राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने अपनी जांच सार्वजनिक की, तो हंगामा बढ़ गया.

SOG के मुताबिक, परीक्षा से पहले करीब 400 सवालों का एक सेट बांटा गया था. एडीजीपी विशाल बंसल ने बताया कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के 100 से ज्यादा सवाल हूबहू असली पेपर जैसे थे. इसके बाद सीकर और देहरादून समेत कई शहरों में छापेमारी शुरू हुई.

Advertisement

11 मई को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुल 180 में से 135 सवाल (90 बायोलॉजी और 45 केमिस्ट्री) उस संदिग्ध पेपर से मैच कर रहे थे. इसका मतलब था कि 720 में से करीब 600 नंबर का पेपर पहले ही बाहर आ चुका था.

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

नीट पेपर में इस धांधली को लेकर सियासत भी शुरू हो गई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य बेचा जा रहा है. उन्होंने साल 2024 के नीट घोटाले की याद दिलाते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताया.

यह भी पढ़ें: NEET 2026 रद्द, एग्जाम दे चुके 22 लाख छात्रों का अब आगे क्या? NTA ने बताया

दोबारा आयोजित होगी NEET UG 2026 की परीक्षा

दबाव बढ़ता देख राजस्थान SOG ने 20 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया. जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुट गईं कि ये सिर्फ एक 'इत्तेफाक' था या वाकई में पेपर लीक हुआ था. लगातार बढ़ते जनाक्रोश और जांच रिपोर्ट के आधार पर, 12 मई को NTA ने NEET UG 2026 को रद्द करने का ऐलान किया. अब ये परीक्षा दोबारा होगी, जिसके लिए NTA जल्द नई तारीखें जारी करेगा. वहीं, सीबीआई अब पेपर लीक मामले की जांच करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement