NEET-UG 2021: सोशल मीडिया पर NEET एग्जाम पोस्टपोन करने की मांग, छात्रों को मिला राहुल का साथ

NEET-UG 2021: परीक्षार्थी इन परीक्षाओं को आगे टालने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट का नीट की तारीखों में दखल देने से इनकार के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसे आगे टालने की मांग तेज हो रही है. 

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 08 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

NEET UG Exam 2021: नीट परीक्षा और सीबीएसई इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट समेत कई परीक्षाओं की डेट्स में क्लैश को लेकर छात्र लगातार सोशल मीडिया पर आंदोलनरत हैं. परीक्षार्थी इन परीक्षाओं को आगे टालने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट का नीट की तारीखों में दखल देने से इनकार के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसे आगे टालने की मांग तेज हो रही है. 

Advertisement

इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी उम्मीदवारों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. मंगलवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि छात्रों के संकट पर भारत सरकार अंधी बनी हुई है. उन्हें उचित मौका दें. 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की नीट पोस्टपोन की याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया है कि नीट परीक्षा अब 12 सितंबर को ही होगी. बता दें कि CBSE एग्जाम में कम्पार्टमेंट लाने वाले और जिन्होंने इम्पूवमेंट के लिए अप्लाई किया हुआ था, उन छात्रों की मांग थी कि नीट परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाए. दरअसल, नीट परीक्षा वाले दिन ही CBSE के इनमें से कुछ पेपर्स हैं.

Advertisement

इन एग्जाम डेट्स पर अटक रहा है NEET एग्जाम का शेड्यूल 

NEET: 12 सितंबर
CBSE कक्षा 12 में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा:  25 अगस्त से 15 सितंबर
ICAR AIEEA 2021 UG(बीएससी प्रवेश के लिए): 7, 8 और 13 सितंबर 
कर्नाटक CoMEDK: 14 सितंबर
ओडिशा JEE: 6 से 18 सितंबर

कई छात्रों ने बताया है कि 13 सितंबर को ICAR की परीक्षा NEET 2021 के ठीक एक दिन बाद है और छात्र एक दिन में एक केंद्र से दूसरे केंद्र में नहीं जा सकेंगे. वहीं सीबीएसई मैथ्स का पेपर भी 13 सितंबर को होना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »