'मनीषा, आपके कारण 22 लाख बच्चे अफेक्ट हुए', जब कैमरे के सामने आई NEET पेपर लीक की मास्टरमाइंड

नई दिल्ली में नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में मनीषा मंढारे को दिल्ली कोर्ट से 14 दिन की सीबीआई कस्टडी मिली है. मनीषा, जो एनटीए की सब्जेक्ट एक्सपर्ट थी, पर आरोप है कि उसने भारी रकम लेकर कुछ चुनिंदा छात्रों को परीक्षा के सवाल और जवाब लीक किए. यह मामला एक बड़े सिंडिकेट से जुड़ा है जो करोड़ों रुपये के टर्नओवर में शामिल है. सीबीआई इस पूरे रैकेट की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है.

Advertisement
पुणे की प्रोफेसर मनीषा मांढरे को सीबीआई की हिरासत में भजा गया है. (Photo: Screengrab/ITG) पुणे की प्रोफेसर मनीषा मांढरे को सीबीआई की हिरासत में भजा गया है. (Photo: Screengrab/ITG)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

नीट (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में आज शनिवार को दिल्ली की कोर्ट के बाहर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरी शिक्षा 'प्रणाली' के चेहरे पर कालिख पोत दी है. कोर्ट से 14 दिन की सीबीआई कस्टडी मिलने के बाद जब जांच एजेंसी मनीषा मंढारे को बाहर लेकर निकली, तो 'आजतक/इंडिया टुडे' की टीम ने उसे कैमरे पर लाइव घेर लिया.

Advertisement

कभी लाखों बच्चों का भविष्य तय करने वाली एनटीए (NTA) की यह सब्जेक्ट एक्सपर्ट आज कानून के शिकंजे में कैमरे के सामने पूरी तरह सिर झुकाए खड़ी थी. आजतक के रिपोर्टर ने जब उससे तीखे सवाल पूछे, जैसे मनीषाजी, आपके कारण 22 लाख बच्चे अफेक्ट हुए हैं, क्या आपको उन गरीब मां-बाप का ख्याल नहीं आया जो पेट काटकर बच्चों को पढ़ाते हैं? ऐसे तीखे सवालों पर मनीषा ने एक शब्द नहीं बोला. वह नजरें चुराती रही और चुपचाप पुलिस के साथ आगे बढ़ गई. उसकी यह खामोशी उन लाखों बेगुनाह छात्रों के आंसुओं का सबसे बड़ा जवाब थी.

इंडिया टुडे ग्रुप के हाथ लगा 'रिमांड नोट', खुली साजिश की परतें
मनीषा भले ही कैमरे के सामने मुंह छिपा रही हो, लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप (ITG) के पास मौजूद सीबीआई के 'एक्सक्लूसिव रिमांड नोट' ने उसकी पूरी कुंडली खोलकर रख दी है. पूछताछ और रिमांड नोट से जो बातें सामने आई हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं... 

Advertisement

मोटा पैसा और चुनिंदा छात्र: रिमांड नोट के मुताबिक, मनीषा मंढारे  ने भारी-भरकम रकम (Substantial Monetary Benefits) के बदले कुछ चुनिंदा छात्रों को नीट परीक्षा के सवाल और उनके जवाब (कंटेंट) लीक किए थे. यानी पैसों की मोटी गड्डियों के बदले देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल एग्जाम की सीटें पहले ही बुक कर दी गई थीं.

साजिश का त्रिकोण: मनीषा मंढारे इस खेल की अकेली खिलाड़ी नहीं थी. वह पहले से गिरफ्तार मनीषा वाघमारे और प्रहलाद विट्ठल राव कुलकर्णी जैसे अन्य मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर एक संगठित साजिश (Conspiracy) के तहत काम कर रही थी.

भरोसे का कत्ल: सबसे घिनौना सच यह है कि मनीषा एनटीए के लिए 'सब्जेक्ट एक्सपर्ट' के तौर पर काम कर रही थी. पेपर सेटिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के कारण उसके पास NEET UG 2026 के 'फाइनल क्वेश्चन सेट्स' की सीधी एक्सेस (पहुंच) थी. उसी भरोसे का कत्ल करते हुए उसने परीक्षा से पहले ही पूरा पर्चा अपने करीबियों और दलालों को सौंप दिया.

करोड़ों की डील और बिखरे हुए सपने
सीबीआई की पूछताछ में यह साफ हो रहा है कि यह खेल सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाले एक बहुत बड़े सिंडिकेट का है. जहाँ एक तरफ बच्चे रात-रात भर जागकर, आखों की रोशनी कम करके एक-एक नंबर के लिए जूझ रहे थे, वहीं अंदर बैठी यह एक्सपर्ट लाखों-करोड़ों की डील फाइनल कर रही थी. अब 14 दिनों तक सीबीआई इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर इस पूरे रैकेट के अंतिम छोर तक पहुंचेगी.

Advertisement

ऐसे रची गई पूरी साजिश

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंढारे को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. हालांकि मनीषा के वकील ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया और समय पर सवाल उठाते हुए गिरफ्तारी को अवैध बताया. वह वनस्पति और पशु विज्ञान परीक्षा पत्रों का अनुवाद करने में विशेषज्ञ के रूप में प्रश्नपत्र सेट करने वाले पैनल में थी. 

मनीषा मंढारे एक दूसरी विशेषज्ञ प्रहलाद विट्ठलराव कुलकर्णी के साथ मिलकर पेपर लीक साजिश रच रही थी. उसे शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया था. आधी रात के बाद 1 बजे स्थानीय अदालत के आदेश के तहत ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया. अब तक सीबीआई ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक जीव विज्ञान शिक्षक मनीषा मंढारे को एनटीए ने विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया था. 

सीबीआई के अनुसार उसे जीव विज्ञान परीक्षा पत्र तक पूरी तरह से पहुंच थी. मनीषा मंढारे ने एक और साजिशकर्ता प्रहलाद विट्ठलराव कुलकर्णी के साथ साजिश रची. वहीं एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न/सामग्री को उन छात्रों को मुहैया कराई जिनसे उसने मोटा धन लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »