School Closed: 15 दिन के लिए दोबारा बंद होंगे स्‍कूल, कोरोना के चलते लद्दाख का फैसला

School Closed: आज 18 सितंबर से अगले 15 दिनों के लिए सभी स्‍कूल और रेजिडेंशियल हॉस्‍टल फौरन बंद करने का आदेश जारी कर दिया गश्‍स है. प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

Advertisement
School Closed: School Closed:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 18 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST
  • 02 अक्‍टूबर काे स्थिति की समीक्षा की जाएगी
  • सभी रेजिडेंशियल हॉस्‍टल भी 15 दिन बंद होंगे

School Closed: स्‍कूल खुलने से बच्‍चों में कोरोना संक्रमण का खतरा दोबारा तेजी से बढ़ने लगा है. इसे देखते हुए यूनियन टेरिटरी ऑफ लद्दाख ने आज 18 सितंबर से अगले 15 दिनों के लिए सभी स्‍कूल और रेजिडेंशियल हॉस्‍टल फौरन बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. राज्‍य सरकार ने कहा कि 02 अक्‍टूबर को स्थिति की दोबारा जांच करने के बाद स्‍कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा. 

Advertisement

इस दौरान जरूरी कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ऑनलाइन क्‍लासेज़ जारी रहेंगी. जारी नोटिस में कहा गया, "लेह जिले में आवासीय छात्रावासों सहित सभी (सरकारी/निजी) स्कूल 15 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से व्यक्तिगत कक्षाएं प्रदान करने के लिए बंद रहेंगे. इसके बाद 02 अक्टूबर को स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी. हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं को COVID SOPs के साथ जारी रखा जाएगा."

इसके अलावा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि जो छात्र हॉस्‍टल छोड़कर अपने घर जा रहे हैं, उनका अनिवार्य RTPCR टेस्‍ट किया जाएगा और उनके परिवार समेत उन्‍हें 7 दिन क्‍वारेंटीन में रखा जाए, चाहे टेस्‍ट रिजल्‍ट जो भी हो. स्‍कूलों में छात्रों के बीच संक्रमण फैलने के चलते यह फैसले लिए गए हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »