29 मार्च को होगा GUJCET परीक्षा का आयोजन, इतने लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल 

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2026 का आयोजन 29 मार्च को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. परीक्षा के लिए 1.3 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है. उम्मीदवार परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग शेड्यूल समेत अन्य जानकारी यहां पर देख सकते हैं. 

Advertisement
GUJCET 2026 का आयोजन 29 मार्च को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. (Photo : Pexels) GUJCET 2026 का आयोजन 29 मार्च को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. (Photo : Pexels)

अतुल तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB), 29 मार्च को कई जिलों में गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2026 का आयोजन करेगा. कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम से पास करने के बाद गुजरात के डिग्री इंजीनियरिंग और डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है. प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए GUJCET स्कोर को कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणामों के साथ मिलाकर उपयोग किया जाएगा.  

Advertisement

बोर्ड ने यह साफ कर दिया है एक ऐसा विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है, जो छात्रों को सुरक्षित, व्यवस्थित और टेंशन फ्री माहौल में परीक्षा दे सके. सारी तैयारी पूरी कर ली गई है और परीक्षा सही तरह से करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. 

कितने छात्र होंगे शामिल?

बता दें कि GUJCET परीक्षा के लिए कुल 1.35 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें से 1.15 लाख उम्मीदवार गुजरात बोर्ड से हैं. वहीं, 18,500 से ज्यादा उम्मीदवार CBSE बोर्ड से हैं और बाकी उम्मीदवार अन्य बोर्ड से हैं. OMR आधारित GUJCET 2026 परीक्षा 29 मार्च, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा विभिन्न विषयों को कवर करते हुए कई सत्रों में आयोजित की जाएगी. 

परीक्षा का पैटर्न

Advertisement

इस परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ. हर विषय से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें हर प्रश्न के लिए 1 नंबर मिलेंगे. छात्रों को प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा. 

ग्रुप के मुताबिक जरूरी हैं ये विषय 

  • कक्षा 12 साइंस के सभी छात्रों (A, B और AB ग्रुप) के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री देना जरूरी है. 
  • A ग्रुप के छात्रों को मैथ देंगे लेकिन बायोलॉजी नहीं देंगे. 
  • B ग्रुप के छात्र बायोलॉजी देंगे लेकिन मैथ नहीं देंगे. 
  • AB ग्रुप के छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी चारों पेपर देंगे. 

इन भाषाओं में होगा परीक्षा का आयोजन 

GUJCET 2026 परीक्षा तीन भाषाओं में आयोजित की जाएगी - गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी. GUJCET 2026 के परिणाम और कक्षा 12वीं साइंस बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. गुजरात भर के इंजीनियरिंग और डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश GUJCET के अंकों और कक्षा 12वीं साइंस के परिणामों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार दिए जाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »