CTET 2024 Registration: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन शुरू, 7 जुलाई को होगा एग्जाम

CTET July 2024 Registration: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (जुलाई संस्करण) देशभर के 136 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी. योग्य उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

Advertisement
CTET Exam 2024 CTET Exam 2024

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

CTET July 2024 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 19वें संस्करण के लिए ऑनलाइन रजिट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे योग्य उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

सीटीईटी 07 जुलाई 2024 को होगा
सीटीईटी जुलाई 2024 के ऑनलाइन आवेदन 07 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जो 02 अप्रैल 2024 तक चलेंगे. एप्लीकेशन फीस की लास्ट डेट भी 02 अप्रैल है. सीटीईटी की परीक्षा (CTET Exam Date 2024) 07 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी. पेपर II के लिए पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. अधिक जानकारी इंफोर्मेशन बुलेटिन में चेक कर सकते हैं.

Advertisement

CTET July 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
CTET जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवार इन सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी, ctet.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सीटीईटी-जुलाई 2024 के लिए आवेदन करें.
स्टेप 3: उम्मीदवार को अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
स्टेप 4: उम्मीदवार यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें.
स्टेप 5: यहां मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 6: अपना सीटेट जुलाई 2024 आवेदन जमा करें.
स्टेप 7: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लें.

परीक्षा शुल्क
सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए सीटीईटी परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए 1000 रुपये है. पेपर I और पेपर II के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये है. एससी/एसटी/डिफ के लिए सीटीईटी एग्जाम फीस केवल पेपर I या पेपर II के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है.

Advertisement

बता दें कि यह परीक्षा देशभर के 136 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो छठी से आठवीं कक्षा के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट देखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »