कुछ समय से बड़ी कंपनियों लगातार छंटनी कर रही हैं. वह कर्मचारियों को रातों-रात एक झटके में नौकरी से निकाल रही हैं. ऐसे में अचानक से नौकरी चली जाना किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किल स्थिति होती है. इसके बाद से कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर कंपनी किसी कारण के उन्हें नौकरी से निकाल दे तो, क्या उनके पास को विकल्प नहीं है या इसके लिए कोई कानून नहीं बना है. हालांकि, इन हालातों में लोग अक्सर घबरा जाते हैं और सही समय पर फैसला नहीं कर पाते हैं. लेकिन इस समस्या से डील करने के लिए भारत सरकार के न्याय विभाग ने न्याय सेतु ऐप की शुरुआत की है. इस ऐप के जरिए लोगों को उनके कानूनी हक के बारे में आसानी से मालूम चल सकता है.
क्या है ऐप का काम?
बात दें कि सरकार की इस ऐप के जरिए आप कानूनी अधिकारों और कानून से जुड़ी जरूरी जानकारी ले सकते हैं. कई बार लोगों को यह नहीं मालूम होता है कि इस तरह की समस्या में क्या किया जाए. ऐसे में यह ऐप आपको सही जानकारी देगा और साथ ही लोगों को जागरूक करने में मदद करेगा.
ऐसे कर सकता है मदद
ऐसे में चलिए जानते हैं कि यह ऐप आपकी कैसे मदद कर सकता है. मान लेते हैं कि किसी कंपनी ने कर्मचारी को किसी भी वजह से नौकरी से निकाल दिया या कंपनी नियमों का पालन नहीं करती है, तो सेतु ऐप के जरिए वह श्रन कानूनों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है. इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगा कि इस स्थिति में कर्मचारी के क्या अधिकार है और वह क्या कदम उठा सकते हैं.
क्या करना होगा?
आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन की मदद से कानूनी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसमें आपको छोटी से छोटी जानकारियों के लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है.
आजतक एजुकेशन डेस्क