बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, 12 जिलों में जमीन हो गई है फाइनल

बिहार के 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए केंद्र सरकार ने अनुमति दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसे लेकर जानकारी शेयर की है. सभी 18 जिलों में बिहार सरकार केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन देगी. 

Advertisement
केंद्र सरकार ने बिहार के 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दी मंजूरी. केंद्र सरकार ने बिहार के 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दी मंजूरी.

शशि भूषण कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

छात्रों की पढ़ाई को लेकर बिहार ने बड़ा फैसला लिया है. कुल 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने के फैसले को केंद्र सरकार ने अनुमति दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी. इसके लिए बिहार सरकार जमीन देगी. बता दें कि 12 जिलों में जमीन उपलब्ध करा दी गई है. 6 जिलों में अगले कुछ महीने में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. मंत्री दिलीप ने राजस्व विभाग के सरकारी कर्मचारियों और उनके अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में केंद्रीय  विद्यालयों के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर उसे जल्द से जल्द शिक्षा विभाग या केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को दें.

Advertisement

क्या होंगी नई सुविधाएं? 

नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, इन केंद्रीय विद्यालयों में आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही स्मार्ट क्लास रूम और लैब्स तैयार किए जाएंगे जिससे बच्चे केंद्रीय विद्यालय में थ्योरी के साथ प्रैक्टिल नॉलेज भी बेहतरीन तरीके से पा सकेंगे. इसके अलावा कंप्यूटर सुविधा के साथ कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी. 

क्या है नया? 

आपको बता दें कि साल 2025 में कैबिनेट ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय को खोलने की मंजूरी दी थी. इस लिस्ट में बिहार में 19 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी मिली थी. लेकिन इस बार इनकी खासियत यह है कि पहली बार नए केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिकाएं (तीन वर्ष का पूर्व-प्राथमिक चरण) भी शुरू की जाएंगी, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना को लागू किया जा सके.

देशभर में संचालित हैं इतने स्कूल 

Advertisement

फिलहाल देशभर में 1288 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं. जिनमें तीन विदेशों में (मॉस्को, काठमांडू और तेहरान) हैं. इनमें 30 जून 2025 तक करीब 13.62 लाख छात्र पढ़ रहे हैं. दिसंबर 2024 में क5 नए विद्यालयों को मंजूरी मिली थी. प्रत्येक विद्यालय की क्षमता 1520 छात्रों की होगी, जिससे कुल 86,640 विद्यार्थियों को साधी फायदा मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »