Advertisement

एजुकेशन न्यूज़

हाई-प्रोफाइल डिग्रियां और 'तीखी' जुबान... सोशल मीड‍िया से जमीन तक छाईं ममता बनर्जी की ये फायरब्रांड नेता

आजतक एजुकेशन डेस्क
  • नई द‍िल्ली ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST
  • 1/13

बंगाल की राजनीति हमेशा से 'फायरब्रांड' तेवरों के लिए जानी जाती है और जब बात तृणमूल कांग्रेस (TMC) की इन महिला कमांडरों की हो तो मुकाबला दिलचस्प हो जाता है. 2026 के बंगाल चुनावों के बीच ममता बनर्जी की यह 'फौज' न केवल अपनी राजनीति बल्कि अपनी उच्च शिक्षा और तीखे भाषणों के लिए भी चर्चा में है. आइए जानते हैं इन लेडी लीडर्स के बारे में. 

  • 2/13

TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की सादगी के पीछे खुद डिग्रियों का अंबार है. उनकी शैक्षणिक योग्यता काफी प्रभावशाली है. वो न स‍िर्फ अच्छी राजनेता हैं बल्क‍ि वो पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं. 

  • 3/13

पश्च‍िम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जोगमाया देवी कॉलेज से B.A. करने के बाद उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामिक इतिहास में M.A. किया. इसके अलावा उन्होंने B.Ed और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से LLB की डिग्री भी हासिल की है.

Advertisement
  • 4/13

ममता बनर्जी का 'सड़क से संसद' वाला अंदाज़ और बांग्ला में 'मां, माटी, मानुष' का नारा सोशल मीडिया पर व‍ीडियो क्लिप्स के रूप में खूब वायरल होता है. इस बार के चुनाव में भी उनके जोश की खूब चर्चा हो रही है.

  • 5/13

तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार, बेबाक और वाकपटु नेता महुआ मोइत्रा का एकेडमिक बैकग्राउंड भी काफी मजबूत है. महुआ मोइत्रा को उनकी अंग्रेजी और डेटा-आधारित भाषणों के लिए जाना जाता है.

  • 6/13

महुआ ने अमेरिका के माउंट होलीओके कॉलेज (Massachusetts) से इकोनॉमिक्स और मैथमैटिक्स में ग्रेजुएशन किया. राजनीति में आने से पहले वह न्यूयॉर्क और लंदन में जेपी मॉर्गन चेज में इन्वेस्टम‍ेंट बैंकर (वाइस प्रेसीडेंट) थीं.

Advertisement
  • 7/13

संसद में उनके भाषण 'फैक्ट्स' और 'सटायर' का मेल होते हैं, जो युवाओं के बीच उन्हें काफी लोकप्रिय बनाते हैं. उनके भाषण क्ल‍िप्स सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं.

  • 8/13

ये हैं सागरिका घोष. ऑक्सफोर्ड की स्कॉलर अब संसद में अपनी बेबाक शैली के ल‍िए जानी जाती हैं. पत्रकारिता से राजनीति में आईं सागरिका घोष की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत है.
 

  • 9/13

सागरिका ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया और फिर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (St Antony's College) से रोड्स स्कॉलर के रूप में M.Phil की डिग्री हासिल की.

Advertisement
  • 10/13

इन दिनों इंस्टा की फीड पर TMC की युवा विंग की अध्यक्ष सायोनी घोष अक्सर दिख जाती हैं. वो जेन-जी और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं. उनके भाषण और शेर-ओ-शायरी का अंदाज हर क‍िसी को पसंद आ रहा है. 

  • 11/13

वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से स्नातक (Graduate) हैं. कॉलेज के द‍िनों से ही वो अपने बेबाक अंदाज और लीडरश‍िप की खूब‍ियों से पहचान बनाने लगी थीं. 

  • 12/13

एक अभिनेत्री होने के नाते उनका 'वॉयस मॉड्यूलेशन' और क्राउड मैनेजमेंट अद्भुत है. उनके रैलियों के वीडियो इंस्टाग्राम रील्स पर बहुत देखे जाते हैं.

  • 13/13

डॉ. शशि पांजा ममता की 'डॉक्टर' मंत्री कही जाती हैं. कैबिनेट मंत्री शशि पांजा टीएमसी का एक बेहद शालीन लेकिन तार्किक चेहरा हैं. उन्होंने R.G. Kar Medical College से MBBS किया है और वह अल्ट्रासाउंड व इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट हैं.

Advertisement
Advertisement