संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सर्विस मेन के नतीजे घोषित कर दिए हैं. ये परीक्षा IAS, IPS और IFS अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित की जाती है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
Main Result: Civil Services Exam., 2016 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें.
बता दें कि जिन छात्रों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है, अब उन्हें पर्सनेलिटी टेस्ट की तैयारी करनी होगी. माना जा रहा है कि अब ये परीक्षा अगले माह 20 मार्च को आयोजित की जाएगी.
गौरतलब है कि सिविल सेवा मेन परीक्षा का अायोजन पिछले साल 3 से 9 दिसंबर के बीच किया गया था.