क्या आपके पास भी है इन कॉलेज की डिग्री... तो जा सकती है नौकरी!

UGC Fake University List: देशभर में कई ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जिन्हें यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं है. अगर आप भी इन कॉलेज से पास आउट हैं तो आपकी नौकरी भी जा सकती है.

Advertisement
UGC ने फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है. (Photo: Pexels) UGC ने फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

क्या आप जानते हैं कुछ परिस्थितियों में आपकी डिग्री की वजह से नौकरी भी जा सकती है. अगर आप ऐसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर लेते हैं, जो मान्यता प्राप्त नहीं है तो नौकरी जा भी सकती है. ऐसे में सवाल है कि क्या आपने तो किसी ऐसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई नहीं की है, जो यूजीसी से मान्यता प्राप्त ना हो. तो आज हम आपको उन यूनिवर्सिटी के बारे में बता रहे हैं, जिनसे ली हुई डिग्री आपको मुश्किल में डाल सकती है और नौकरी पर संकट भी आ सकता है. 

Advertisement

दरअसल, हाल ही में यूजीसी ने उन यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है, जिन्हें यूजीसी ने फेक घोषित किया है. ये यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को डिग्री दे रही थी. ऐसे में जिन लोगों ने वहां से डिग्री ली है, उनके लिए मुश्किल हो सकती है. कौन सी हैं वो यूनिवर्सिटी...

1. ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हैल्थ सांइस- दिल्ली
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली
3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
4. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
5. ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
6. इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ सांइस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ, नई दिल्ली
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
9. वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
10. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्
11. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
12. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन, नई दिल्ली
13. सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम्, केरल
14. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ प्रोफेटिक मेडिसिन, केरल
15. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र
16. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, महाराष्ट्र
17. इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, कोलकाता
18. इंस्टीटयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च कोलकाता
19. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, उत्तर प्रदेश
20. महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, नोएडा
21. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) उत्तर प्रदेश
22. भारतीय शिक्षा परिषद् भारत भवन, लखनऊ
23. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी
24. उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पुडुचेरी
25. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, श्रीनगर
26. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, आंध्र प्रदेश
27. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, अरुणाचल प्रदेश
28. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, हरियाणा
29. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ कर्नाटक
30. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
31. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, राजस्थान
32. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), झारखंड

Advertisement

डिग्री है तो क्या होगा?

अगर इन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है तो नौकरी जा भी सकती है. अगर किसी ने फर्जी यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है और वेरिफिकेशन में पकड़ा जाता है ना सिर्फ नौकरी पर खतरा हो सकता है बल्कि कार्रवाई भी की जा सकती है. इस स्थिति में स्टूडेंट, कॉलेज पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है और कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement