अगस्त का महीना सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए व्यस्त रहने वाला है. कई विभागों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है जबकि कई और नोटिफिकेशन जारी होने की तैयारी में हैं. ऐसे में हर अपडेट पर नजर रखना बेहद जरूरी है. लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि आखिर किन-किन पदों पर भर्ती होने वाली है, इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी.
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 7,299 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों पर आवेदन की शुरुआत 31 जुलाई से हो गई है, जो 30 अगस्त को बंद को जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं, ग्रेजुएशन, डीएड, B.EI.ED, JETET या CTET की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 से 92,300 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसपर सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा.
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भर्ती ने जूनियर इंजीनियर समेत अन्य के लिए 4,098 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों पर आवेदन की शुरुआत 14 अगस्त होगी, जो 13 सितंबर को बंद को जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों के पास 3 साल का इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, डिग्री या बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसपर सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा.
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया
ने अप्रेंटिस के लिए 1,110 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों पर आवेदन की शुरुआत 20 जुलाई से हो चुकी है, जो 26 अगस्त को बंद को जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीएस बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9,600 से 12,300 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसपर सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा.
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के लिए 545 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों पर आवेदन की शुरुआत 20 जुलाई से हो चुकी है, जो 9 अगस्त को बंद को जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 48,480 से 85,920 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसपर सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
आजतक एजुकेशन डेस्क