इंटर्नशिप करनी है तो ध्यान में रखें ये बातें, मिलेगी मदद

प्रोफेशनल दौर में पढ़ाई के बाद हर किसी को नौकरी चाहिए होती है, लेकिन नौकरी मिलना ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में पढ़ाई करने के दौरान और उसके बाद इंटर्नशिप करना फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

प्रोफेशनल दौर में पढ़ाई के बाद हर किसी को नौकरी चाहिए होती है, लेकिन नौकरी मिलना ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में पढ़ाई करने के दौरान और उसके बाद इंटर्नशिप करना फायदेमंद हो सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि बेहतरीन इंटर्नशिप कैसे हासिल की जा सकती है.

पहले से ही प्लानिंग करें

यदि आप अपनी पसंदीदा कंपनी में इंटर्नशिप करके काम सीखना चाहते हैं तो आपको हमेशा ही अपडेट रहना होगा. उस कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज को देखते रहना भी फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

कंपनी के बारे में सबकुछ पता कर लें

आप अगर किसी कंपनी के लिए अप्लाई करने की चाह रखते हैं तो वहां आपसे कंपनी से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं. ऐसे में उस कंपनी का बैकग्राउंड चेक करना फायदेमंद हो सकता है.

रिज्यूमे और कवर लेटर पर ध्यान दें

आजकल नौकरियां और इंटर्नशिप किसी सिफारिश के बजाय कवर लेटर और रिज्यूमे के दम पर मिलती है. ऐसे में किसी जानकार या फिर विशेषज्ञ की मदद लेना फायदेमंद होगा.

स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां न करें

अब इस बात की समझ तो सबको ही होगी कि स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों से रिज्यूमे पर क्या फर्क पड़ सकता है. आप अपना ब्यौरा साफसुथरी राइटिंग और ग्रामर में लिखें.

खुद को पॉजिटिव रखें

हो सकता है कि आप इंटर्नशिप न मिलने की वजह से परेशान रहते हों लेकिन अपनी हताशा को जाहिर न करें. इंटर्नशिप मिलने के बाद भी पॉजिटिव रहने पर नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »