कौन होते हैं स्टेशन मास्टर? क्या है इनका काम, मिलती है इतनी सैलरी 

सरकारी नौकरी की तैयारी करना आसान नहीं होता है. इसके लिए युवाओं को दिन रात मेहनत करनी होती है. रेलवे में नौकरी पाना भी एक बड़ा टास्क है. लेकिन क्या आपको पता है कि स्टेशन मास्टर बनने के लिए क्या करना होता है? या चयन के बाद कितनी सैलरी मिलती है? 

Advertisement
स्टेशन मास्टर को कितनी मिलती है सैलरी? स्टेशन मास्टर को कितनी मिलती है सैलरी?

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

भारत का रेल नेटवर्क दुनिया के चौथा सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन की जिम्मेदारी कौन संभालता है? स्टेशन मास्टर का काम क्या होता है और इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? रेलवे की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के मन में भी अक्सर ये सवाल आते हैं. अगर आप भी इस पद पर अपना करियर बनाने का सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है. 

Advertisement

क्या काम करते हैं स्टेशन मास्टर? 

बता दें कि हर स्टेशन पर एक स्टेशन मास्टर को नियुक्त किया जाता है. इनका काम ट्रेनों के आने और जाने का मैनेजमेंट करना होता है. इसके साथ ही ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म का आवंटन करना और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इनकी ही होती है. इसके अलावा भी उनके पास कई काम होते हैं. 

कितनी होती है सैलरी? 

अब इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में सवाल होता है कि आखिर इतने जिम्मेदारी वाले पद पर काम करने वाले लोगों को हर महीने कितनी रुपये की सैलरी मिलती होगी? तो बता दें कि स्टेशन मास्टर को वेतन सीपीसी के लेवल 6 के अंतर्गत आता है, जिसके तरह उनकी सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह हो सकती है. लेकिन उन्हें केवल सैलरी नहीं मिलती बल्कि अन्य भत्ते और लाभ भी मिलते हैं. 

Advertisement

कौन बन सकता है स्टेशन मास्टर? 

बता दें कि स्टेशन मास्टर का पद ऑफिसर लेवल का पद होता है और इसके लिए पढ़ाई का लेवल भी उस हिसाब से ही होना चाहिए. इन उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 30 साल कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »