SSC ने जारी किया वैकेंसी चार्ट, 15 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जान लें कौन कर सकता है आवेदन   

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए बेहद शानदार चांस है. स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल15,130 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी चार्ट जारी कर दी है. 

Advertisement
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल 15,130 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी चार्ट जारी कर दी है. (Photo: ssc.gov.in) स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल 15,130 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी चार्ट जारी कर दी है. (Photo: ssc.gov.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

जो भी उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं, उनके लिए स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएशट लेवल एग्जामिनेशन के लिए लास्ट वैकेंसी चार्ट जारी कर दिया है. जारी हुए आंकड़ों के अनुासर, कुल 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. बता दें कि यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में की जाएगी. 

Advertisement

हर साल बड़ी संख्या में होती है भर्ती 

CGL परीक्षा के जरिए हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट लेवल के उम्मीदवारों को नौकरी मिलती है. जारी हुए नोटिस में आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो को मार्च में ओपन किया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को किसी तरह की दुविधा का सामना न करने पड़े इसके लिए आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया है.  

15 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति 

जारी हुई लास्ट वैकेंसी चार्ट के मुताबिक, कुल 15, 130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में काम करने का मौका मिलेगा. 

कैटेगरी के मुताबिक पदों का बंटवारा 

Advertisement

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण के मुताबिक पद निर्धारित किया गया है. इनमें अनारक्षित (UR) 6,464 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 3,834 पद, अनुसूचित जाति (SC)  2,223 पद, अनुसूचित जनजाति (ST)  1,134 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1,475 पद शामिल हैं.

9 मार्च को खुलेंगे ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो 

बता दें कि आयोग ने बताया है कि विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद भरनी होगी जिसके लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो 9 मार्च को खुलेंगे. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लॉगिन कर बताना होगा कि वे किन-किन पदों को प्राथमिकता देना चाहते हैं. इसके आधार पर ही अंतिम चरण और पदों का आवंटन आगे बढ़ेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement